{"_id":"619d49aedc0d83055307a059","slug":"information-given-about-government-schemes-by-organizing-gram-sabhas-kathua-news-jmu2484577112","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सभाओं का आयोजन कर सरकारी योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सभाओं का आयोजन कर सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। बसोहली ब्लाक की आठ पंचायतों और शीतल नगर ब्लाक में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण विकास विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बसोहली ब्लाक की ग्राम सभा में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राजेश सुंब्रिया नोडल अधिकारी के रूप में मौजूद रहे। सभी पंचायतों में लगाई गई ग्राम सभाओं में अधिकारियों ने ग्रामीणों, पंचों और सरपंचों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीण विकास विभाग बसोहली के बीडीओ शैलेंद्र पखरु ने बताया कि स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों को पॉलिथीन और प्लास्टिक का प्रयोग ना करने की भी अपील की गई।
डीसी कठुआ और तहसीलदार बसौली के निर्देश पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में सरकार की ओर से बेरोजगार लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। सतर्क नागरिक मोबाइल एप के बारे में जानकारी दी गई। कई अन्य योजनाओं के बारे में भी बताया गया। तहसीलदार बसोहली अमन आनंद ने पंचायत घर पलाही और घघरोड में स्पेशल ग्रामसभा में लोगों को डिजिटल लैंड रिकॉर्ड इनफार्मेशन सिस्टम, अपनी जमीन अपनी निगरानी, स्वामित्व योजना, ईश्रम, मानधन योजना का लाभ लोगों को उठाने को कहा। वहीं उपस्थित विभिन्न विभागों के कर्मियों व अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए कि लोगों को इन योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दें, ताकि लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें।