फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Infiltration attempts in winter will be foiled by vigilance

Kathua News: सर्दियों में घुसपैठ के प्रयास सतर्कता से होंगे नाकाम

विज्ञापन
Infiltration attempts in winter will be foiled by vigilance
हीरानगर पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों से मिलते डीजीपी। - संवाद। - फोटो : 1
हीरानगर। सर्दियों में घुसपैठ के प्रयासों में तेजी आ सकती है। इसे पुलिस और ग्रामीण सुरक्षा समिति के सदस्य सतर्कता से नाकाम कर सकते हैं। डीजीपी नलिन प्रभात ने शनिवार को हीरानगर में बैठक के दौरान ग्रामीण सुरक्षा समिति के सदस्यों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों से बेहतर तालमेल बनाएं और हर संदिग्ध पर पैनी नजर रखें।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने हीरानगर में जिला पुलिस अधिकारियों और ग्रामीण सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ हुई बैठक में जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से लेकर कंडी और पहाड़ी इलाके के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। करीब दो घंटे तक चली बैठक में जिला भर में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान डीजीपी ने ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों से सीधा संवाद किया और सुरक्षा को और कड़ा करने के साथ-साथ उनके सामने आने वाली समस्याओं को जाना।
बैठक के बाद डीआईजी शिवकुमार ने पत्रकारों से बातचीत में बैठक की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक बेहद अहम रही और इस बैठक में ग्रामीण सुरक्षा समिति के सदस्यों ने क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। डीजीपी ने उन्हें ग्रामीण क्षेत्र में अपना नेटवर्क और मजबूत करने के निर्देश दिए और कहा कि क्षेत्र में हर संदिग्ध गतिविधि पर वह विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में सर्दी के चलते धुंध में पड़ोसी मुल्क की ओर से घुसपैठ के प्रयास और तेज किए जा सकते हैं जिसे नाकाम करने में पुलिस की सतर्कता अहम भूमिका निभा सकती है। इसी के साथ डीजीपी ने सीमावर्ती इलाका हरिया चक का दौरा किया और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed