फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   incroachment

दो दिनों की कार्रवाई के बाद भी नही हट सका शहर से अतिक्रमण

विज्ञापन
incroachment
शहर में सरकारी भूमि और फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद की कार्रवाई मजाक बनकर रह गई है। आलम यह है कि परिषद की कार्रवाई के बाद एक बार तो अतिक्रमण हटा, लेकिन दूसरे दिन दोबारा उन्हीं स्थानों पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा लिया है। बीते शुक्रवार को पूरे दलबल के साथ परिषद ने शहर के मुखर्जी चौक, पुराने गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल चौक, शहीदी चौक से लेकर डीसी ऑफिस तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अगले दिन हाईवे से सटे हटली मोड़ क्षेत्र में इसी तरह कार्रवाई करते हुए वहां सरकारी भूमि के साथ फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया था। कई दुकानदारों का सामान भी जब्त कर लिया गया था।
विज्ञापन

नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा ने उन्हें सरकारी जमीन को खाली करने के निर्देश देकर चेतावनी दी थी कि अगर दुकानदार दोबारा अतिक्रमण करते पाए जाते हैं तो जुर्माना किया जाएगा। लेकिन दुकानदारों ने दोबारा इन स्थानों पर कब्जा कर लिया है। स्थानीय निवासी अमित शर्मा ने कहा कि नगर परिषद और प्रशासन समय-समय पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देते हैं, लेकिन इस कार्रवाई के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का अभाव है। जिसके कारण दुकानदार भी जानते हैं कि उनकी कार्रवाई मात्र एक दिन का दिखावा है। इसका नतीजा यह होता है कि अगले दिन फिर वैसे ही हालात बाजारों में देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन

लोगों के विरोध को देखते हुए नगर परिषद अतिक्रमण हटाने के लिए नई नीति पर काम कर रही है। इसके लिए एक टीम गठित की गई है, जो शहर में अतिक्रमण करने वालों के चालान करेगी और इसे न्यायालय में भेजा जाएगा। शहर से अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर परिषद पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। अगर लोग इससे बचना चाहते हैं तो उन्हें अतिक्रमण करने से बाज आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेश शर्मा, प्रधान, नगर परिषद, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed