{"_id":"572e45ae4f1c1b687b5cd436","slug":"improve-the-condition-of-poor-roads-before-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से पहले सुधरेगी खस्ताहाल सड़कों की दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से पहले सुधरेगी खस्ताहाल सड़कों की दशा
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Sun, 08 May 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़क
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात से पूर्व शहर और ग्रामीण इलाकों में खस्ता हालत सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा करने का लक्ष्य लोक निमार्ण विभाग को दिया गया है। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य में पैसों की कमी आड़े नहीं आएगी।
विज्ञापन
लोगों को सड़कों की खस्ता हालत से जूझना नहीं पड़ेगा। तमाम बातें स्थानीय विधायक राजीव जसरोटिया ने शनिवार को पला मोड़ से कुमरी तक के सड़क निर्माण कार्य के उद्घाटन के बाद कहीं।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि पला मोड़ से कुमरी तक सड़क बनाने के लिए कुल 2.9 करोड़ रुपये की राशि लगेगी। इसे विभिन्न स्रोतों से लिया गया है। ग्रामीण और शहरी इलाकों में सड़कों का जाल बहुत है, लेकिन उनकी हालत खस्ता हो चुकी है।
विज्ञापन
पिछली सरकारों ने लोगों की इस मूलभूत सुविधा का ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में ऐसा कोई गांव नहीं होगा जहां के लिए सड़क सुविधा नहीं होगी।
बरसात से पूर्व वह सभी खस्ता हालत मार्गों की मरम्मत करवाएंगे और इसके लिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि वह विकास कार्यों में पैसों की कमी नहीं आने देंगे। ऐसे में लोगों को किए वादे को वह हर हाल में पूरा करेंगे।
उन्होंने बताया कि वह गांव के साथ साथ शहर को भी पूरी तरह से विकास के साथ जोड़ना चाहते हैं। ऐसे में सबसे पहले वह सड़कों की दशा सुधारने में जुटे हैं। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ साथ पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।