फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Idols of the Mother Goddess were installed in the pandals and prayers began.

Kathua News: पंडालों में मां की मूर्तियां स्थापित, पूजा-पाठ शुरू

विज्ञापन
Idols of the Mother Goddess were installed in the pandals and prayers began.
कठुआ में सजाए गए दुर्गा पंडाल संवाद
शारदीय नवरात्र को लेकर शहर में प्रवासी परिवारों की ओर से कृष्णा कॉलोनी और पटेलनगर में शक्ति पैलेस के पास पर बने पंडाल परिसर में विशाल दुर्गा पंडाल स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

यहां पर मां वैष्णो देवी के साथ ही मां दुर्गा, मां काली, मां सरस्वती और भगवान गणेश की मूर्तियां सुसज्जित की गई हैं। सुबह व शाम दुर्गा पंडाल में दिव्य आरती का आयोजन लगातार जारी है। वहीं श्रद्धालु दिनभर दुर्गा पंडाल में हाजिरी लगाकर पूजा अर्चना कर रहे हैं और मां दुर्गा से आशीर्वाद का रहे हैं। इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बताया सुबह-शाम आरती की समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जा रहा है और पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। खास तौर से ओडिसा से आए प्रवासी परिवार पिछले लगभग डेढ़ दशक से कठुआ में इस परंपरा को निभा रहे हैं। सोमवार को प्रथम नवरात्र के साथ ही विधिवत मूर्तियों की स्थापना और फिर अनुष्ठान किया गया। लंबी कतारों में लगी महिला श्रद्धालु सिर पर कलश लिए माता के पंडाल में पहुंचीं। जिसके बाद महामाई के जयघोष गूंज उठा। सत्संग मंडली ने महामाई का गुणगान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed