{"_id":"686d6fa8af963faaae084c05","slug":"husband-and-wife-injured-due-to-collapse-of-roof-of-house-kathua-news-c-201-1-knt1006-121726-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: घर की छत गिरने से पति-पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: घर की छत गिरने से पति-पत्नी घायल
Wed, 09 Jul 2025 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
मकान की छत से गिरे मलबे में सामान को समेटती हुई घर की सदस्य। संवाद
शहर के वार्ड 12 में सोमवार देर रात हुआ हादसा
कठुआ। शहर के वार्ड 12 में सोमवार देर रात घर की छत अचानक गिर गई। इस घटना के दौरान घर में सो रहे पति-पत्नी घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान ध्रुव सिंह (68) पुत्र इंद्र दास और पत्नी निर्मला देवी (60) दोनों निवासी वार्ड 12 कठुआ के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में ध्रुव सिंह ने बताया कि देर रात को जब उनका परिवार घर में सो रहा था तो अचानक छत का सारा मलबा उनके ऊपर गिर गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जीएमसी कठुआ में पहुंचाया।
उन्होंने बताया कि उनके घर की छत काफी समय से जर्जर थी जिसकी मरम्मत आर्थिक तंगी के कारण वह करवा नहीं पा रहे थे। कच्ची मिट्टी और लकड़ी से बनी छत बारिश के पानी से और ज्यादा खस्ता हो गई और भरभराकर ढह गई। इस घटना में उन्हें व उनकी पत्नी को चोटें आई हैं जबकि घर में रखा सामान भी खराब हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रभावित परिवार को प्रशासन से तुरंत मदद देने की मांग की है।