फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Huge Cash Recovered From Lakhanpur Barrier

Kathua News: बैंक से मंगवाई मशीन, नोट गिनने में लग गए दो घंटे

विज्ञापन
Huge Cash Recovered From Lakhanpur Barrier
कैश के अतिरिक्त यह भी हुआ बरामद
-दिनभर चर्चा का विषय बना रहा 3.36 करोड़ की बरामदगी का मामला
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। लखनपुर में 3.36 करोड़ रुपये की नकदी की बरामदगी का मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। सुबह नौ बजे के पहले से कार को खंगाल रही एजेंसियां और पुलिस को जब गाड़ी में कैश मिलने का पता चला। इसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गई। कैश ज्यादा होने के कारण बैंक से मशीन मंगवाई गई, इसके बावजूद नोट गिनने में दो घंटे लग गए।
तीन करोड़ से अधिक की राशि गाड़ी में होने की बात सामने आने के बाद तरह तरह की अटकलें लगती रहीं। पुलिस की ओर से पहले कार को लखनपुर थाने में लाकर अच्छे से तलाशी ली गई। इसके बाद इससे बरामद कैश को एकत्रित किया गया। एक ओर जहां कार सवारों से पूछताछ का सिलसिला जारी रहा तो वहीं कैश की गिनती की कवायद शुरू हुई। भारी भरकम कैश को गिनने के लिए हटली मोड़ स्थित जम्मू कश्मीर बैंक के जोनल कार्यालय से नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे के लगभग मशीन तो पहुंची लेकिन बिजली कटौती के चलते काम देरी से शुरू हुआ। पुलिस के मुताबिक कैश को मशीन से गिनती करने में ही दो घंटे से अधिक का समय लग गया। इस बीच विभिन्न एजेंसियों की आवाजाही से लखनपुर थाने में भी दिनभर चहलकदमी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना ने दोपहर में पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने हालांकि प्राथमिक जांच में इसके आतंक से जुड़े होने से इंकार किया है। कहा कि मामले की जांच अभी जारी है। आयकर विभाग को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

दरअसल, प्रदेश का इंट्री प्वाइंट लखनपुर अक्सर सुर्खियों में रहता है। सड़क मार्ग से देश के विभिन्न कोनों को जोड़ने वाले प्रदेश के इस पहले कसबे से आए दिन तस्करी के तरह तरह के प्रयास होते रहे हैं। प्रतिबंधित पॉलीथिन से लेकर नशा और आतंकी माॅड्यूल तक का भंडाफोड़ पूर्व में लखनपुर में हो चुका है। पशु तस्करी और प्रदेश की वन संपदा में विलो (लकड़ी) की तस्करी के प्रयास के मामले में अक्सर सामने आते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed