{"_id":"65d8fd5fe42b777a740774a7","slug":"hospital-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-107332-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जीएमसी में बनेगा 50 बेड का हाईटेक क्रिटिकल केयर ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जीएमसी में बनेगा 50 बेड का हाईटेक क्रिटिकल केयर ब्लॉक
विज्ञापन
कठुआ। जिला अस्पताल जीएमसी में स्वास्थ्य सुविधाओं में दोगुना इजाफा होने जा रहा है। जीएमसी में इसी साल 50 बेड का हाईटेक क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जाएगा। इसका नींव पत्थर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को वर्चुअल तरीके से रखेंगे। गुजरात के राजकोट से प्रधानमंत्री कठुआ सहित प्रदेश के 13 सीसीबी (क्रिटिकल केयर ब्लॉक) का नींव पत्थर रखेंगे। कठुआ जीएमसी में बनने वाले हाईटेक क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण में 23 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे जिले के लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं में दोगुना वृद्धि होगी। जीएमसी प्रबंधन का कहना है कि इस संबंधी डीपीआर व साइट प्लान बनकर तैयार है। निविदा का काम अंतिम चरण में है। 25 फरवरी को प्रधानमंत्री की ओर से नींव पत्थर रखे जाने के बाद सोमवार से निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त बजट भी जारी हो चुका है। जीएमसी ने इस नई इमारत के निर्माण के लिए जीएमसी परिसर में ही जमीन का चयन किया है।
अलग से होगी चिकित्सकों की तैनाती
प्रबंधन के मुताबिक आईसीयू, आइसोलेशन बेड के अलावा वेंटिलेटर व ऑक्सीजन जैसी सुविधाएं भी इस नए ब्लॉक में होंगी। साथ ही, गंभीर रूप से अस्वस्थ मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसके लिए अलग से चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी और सभी प्रकार की जांच सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें सामान्य चिकित्सा से लेकर गहन नर्सिंग देखभाल की सुविधा रहेगी। क्रिटिकल केयर ब्लॉक में काम करने वाले चिकित्सकों और नर्सों को पहले विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, 25 फरवरी को होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम का यहां पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी कर ली गई है।
इन हाईटेक सुविधाओं से लेस होगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक
जानकारी के अनुसार तीन मंजिला क्रिटिकल केयर ब्लॉक में कुल 50 बेड होंगे। इसमें दो लिफ्ट लगेंगी। इमरजेंसी के पांच बेड होंगे। इसके अलावा, पांच बेड का एमसीएच (मदर एंड चाइल्ड हेल्थ विंग) ब्लॉक, अल्ट्रासोनोग्राफी, एक्स-रे, प्रोसीजर रूम (प्लास्टर चढ़ाने का कमरा), हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू), दो डायलिसिस बेड, 24 बेड का वार्ड, दो आइसोलेशन रूम, दो बेड का पेडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीईएसयू), दो बेड का सर्जिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (एसआईसीयू), छह बेड का इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू), दो ऑपरेशन थिएटर, पांच प्री एंड पोस्ट ऑप्रेटिव बेड के अलावा दो एयर हैंडलिंग यूनिट भी लगेंगे।
विज्ञापन
-इस परियोजना पर 23 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च होंगे। हाईटेक क्रिटिकल केयर ब्लॉक में अत्याधुनिक मशीनें लगेंगी और सुविधाओं में इजाफा होगा। 25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस परियोजना का वर्चुअल तरीके से नींव पत्थर रखेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
-डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री प्रिंसिपल जीएमसी