फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Home Guard protest for salary

वेतन नहीं बढ़ाया गया तो होमगार्ड तेज करेंगे संघर्ष

Mon, 15 Jun 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/कठुआ
ब्यूरो/कठुआ Updated Mon, 15 Jun 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
Home Guard protest for salary

पुलिस विभाग में होमगार्ड के तौर पर सेवाएं दे रहे सदस्यों ने अन्य राज्यों की तर्ज पर वेतन देने और नियमितीकरण की मांग पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मिलकर आए हैं। उन्होंने बाकायदा अपनी पूरी बात को गृह मंत्री के समक्ष रखा है।

विज्ञापन


इसके बावजूद भी यदि उनकी सुनवाई नहीं की गई, तो ऑल जम्मू कश्मीर होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन न सिर्फ संघर्ष करेगी, बल्कि कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएगी। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए एसोसिएशन अध्यक्ष कमला शर्मा ने कहा कि पिछले 22 वर्ष से होमगार्ड सदस्यों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन


देश के अन्य राज्यों में भी पुलिस विभाग के होमगार्ड विंग में भर्ती की जाती है। लेकिन उनका न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपये तक होता है। जबकि, इसकी तुलना में रियासत के होमगार्ड सदस्यों को महीने का 500 रुपये का वेतन ही दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार ने राज्य के 27 हजार एसपीओ का वेतन दोगुना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महज चार हजार संख्या वाले होमगार्ड सदस्यों के लिए कोई फैसला नहीं किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिक्षा और शारीरिक योग्यता के तमाम मानकों पर खरा उतरने के बाद ही होमगार्ड युवाओं को भर्ती किया जाता है। लेकिन,  वेतन के नाम पर महीने के 500 रुपये उनके साथ मजाक है।


पिछले दस वर्ष से स्थायी करने और वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह और इंतजार नहीं करेंगे। एक महीने के भीतर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह संघर्ष को तेज करने को मजबूर हो जाएंगे। गृहमंत्री से मिलने गए सदस्यों में रेखा सिंह, शोभा सिंह, मुश्ताक अहमद, बिलाल अहमद, मुश्ताक अहमद डार, आरती कुमारी मुख्य रूप से शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed