{"_id":"685321a397ece7b98403d13b","slug":"holiday-declared-for-automobile-and-grocery-traders-too-kathua-news-c-201-1-knt1006-121176-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ऑटोमोबाइल और किराना व्यापारियों का भी अवकाश घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ऑटोमोबाइल और किराना व्यापारियों का भी अवकाश घोषित
Thu, 19 Jun 2025 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
अपने ग्राीष्मकालीन अवकाश के बारे में जानकारी देते ऑटोमोबाइल यूनियन के सदस्य।
कठुआ। शहर में विभिन्न व्यापारिक संगठनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश वीरवार से शुरू हो रहा है। इस कारण अब इस सप्ताह शहर में व्यापारिक गतिविधियां थमी रहेंगी। विभिन्न व्यापारिक संगठनों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा के बाद बुधवार को ऑटोमोबाइल और किराना कारोबारियों ने भी अवकाश घोषित कर दिया।
कठुआ ऑटोमोबाइल यूनियन की बैठक बुधवार को हुई। इसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति ने 20 जून से तीन दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश पर रहने का फैसला किया। इसमें स्पेयर पार्ट्स विक्रेताओं समेत मेकेनिकों ने भी दुकानें बंद रखने पर सहमति जताई।
यूनियन के रवि कुमार, शिंदा, दीपू, शिंदर, जॉनी, बिंदू, बंटी, मक्खन लाल, रोमी काका, लवली वर्मा, हरप्रीत, राकेश लोकेश टीपू आदि ने बताया कि उनकी दुकानें 20 से 22 जून तक बंद रहेंगी जबकि 23 जून से सभी दुकानें अपने नियमित समय के अनुसार ही खुलेंगी।
विज्ञापन
इसी क्रम में किराना कारोबारियों ने भी 21 और 22 जून को दो दिनों का अवकाश घोषित किया है। किराना यूनियन के प्रधान पवनपुरी ने बताया कि आवश्यक वस्तु के व्यापार होने के कारण किराना व्यापार दो दिन बंद रहेगा।
वहीं, स्वर्णकार संघ वीरवार से पांच दिनों के ग्रीष्मकालीन अवकाश पर जा रहा है। इसके साथ ही मोबाइल फोन विक्रेता एसोसिएशन 19 जून से, स्टेशनरी, रेडिमेड और कपड़ा व्यापारी 20 जून से दुकानें बंद रखेंगे।