फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   holi,cultural

रंग-गुलाल उड़ाकर होरियारों ने उत्साह से मनाई होली

विज्ञापन
holi,cultural
कठुआ। जिले में रंगों का पर्व होली उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। कोरोना के कारण दो सालों से जारी पाबंदियां हटने पर इस बार शहर में होली का खास उत्साह देखने को मिला। बाइकों पर झुंड की शक्ल में निकले युवाओं ने ढोल की थाप पर झूमते हुए शहर के चौक चौराहों पर जमकर होली खेली। वहीं, होली के उपलक्ष्य में होने वाले आयोजनों में भी लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं ने भी एक दूसरे को रंग लगाकर प्यार बांटा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही शहर में डीजे की धुन तो कहीं ढोल की थाप पर झूमते हुए होरियारों ने जमकर गुलाल उड़ाया। युवाओं ने एक-दूसरे को जमकर रंगा। बच्चों ने भी जमकर धमाल मचाया। पर्व के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह से शुरू हुई रंगों की बौछार शाम 5 बजे तक जारी रही। होली मनाने के लिए शहर की सड़कों पर युवाओं का जमावड़ा रहा। वहीं महिलाओं ने भी गली-मोहल्लों में पड़ोसियों पर रंगों की बौछार कर त्योहार की बधाई दी। पुराने रीति रवाजों और आपसी भाईचारे को महफूज रखने में होली जैसे पारंपरिक त्यौहार कितने महत्वपूर्ण है, इसका अंदाजा होली का नजारा देखकर हो रहा था। शहर की सड़कों पर युवाओं के उड़ाए जा रहे गुलाल से वह भी होली के रंगों में रंग गई। इस दौरान ढोल व नगाड़ों के साथ युवाओं की मंडली शहर का चक्कर लगाती नजर आई। शहर के गली-मोहल्लों में होली के पर्व को लेकर धूम रही। होली पर शहर में जहां लोग एक दूसरे को रंग लगाने में व्यस्त रहे। वहीं दिन भर पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए सतर्क दिखी। शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर जहां अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात रहे। वहीं थाना प्रभारी और डीएसपी मुख्यालय जैसे पुलिस अधिकारी दिन भर शहर का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

मंदिरों में होली पर विशेष कार्यक्रम हुआ
शहर के प्राचीन बावलियों में होली पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां काफी संख्या में जुटे लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं शहर के वार्ड 17 स्थित ब्रह्मा कुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कबीर नगर सेंटर पर भी होली पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया ने कठुआ सेंटर प्रमुख वीणा दीदी के साथ ध्वजारोहण किया। वहीं इस मौके पर बच्चों ने धार्मिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को रोचक बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
शांतिपूर्ण तरीके से मनाई होली
बिलावर। रंगों का त्यौहार होली शुक्रवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी खुशियां मनाते नजर आए। एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। लोगों ने इस अवसर पर अपने मोहल्ले वासियों के घर जाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया और रंग लगाए। रंग-बिरंगे लोग नाचते गाते और गली मोहल्ले में घूम घूमकर लोगों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। संवाद
धूमधाम से मना रंगों का त्योहार
बसोहली। उपमंडल बसोहली के सभी इलाकों में रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाया गया। सबसे ज्यादा उत्साहित बच्चे व युवा दिखे। होली खेलने वाले युवाओं के चेहरे तो इस कदर रंग से भरे थे कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। बसोहली में युवाओं की टोली बाइक रैली निकालकर बाजार से गुजरने वाले हर व्यक्ति को रंग लगाया। भारत माता की जयघोष भी किया। बसोहली के ग्रामीण इलाकों में भी होली की धूम रही। कई लोगों ने होली को एक अलग अंदाज में मनाया। डीजे की धुन पर भी लोग थिरकते दिखे।

बाबा बड़वाग सिंह के दरबार में किया भंडारा
बसोहली। पलाही पंचायत के सुनारी इलाके में होली के उपलक्ष्य में बाबा बड़वाग सिंह के दरबार में भंडारे का आयोजन किया गया। विशेष पूजा-अर्चना के बाद भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दरबार में शीश झुकाकर अपने परिवार की मंगल की कामना की। आयोजकों ने बताया कि इस देवस्थान के प्रति लोगों की विशेष आस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed