फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   hiranagar news, volleyball championship

Kathua News: लोअर मेला ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Tue, 30 Dec 2025 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 30 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
hiranagar news, volleyball championship
मेला में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। - संवाद।
हीरानगर। युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से जिला वालीबॉल एसोसिएशन की ओर से मेला गांव में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। लोअर मेला की टीम ने अप्पर मेला की टीम को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल के दौरान विधायक विजय शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में 20 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच लोअर मेला और अप्पर मेला की टीम के बीच हुआ। लोअर मेला ने अप्पर मेला को हराकर शानदार जीत हासिल की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से ही आज के युवा नशे का मुकाबला कर सकते हैं। इसलिए युवाओं को बढ़ चढ़कर खेलों में हिस्सा लेना चाहिए और अन्य युवाओं को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा खेलों को बढ़ावा देने के लिए किसी भी तरह की सहायता उनसे चाहते हैं तो वह हर संभव सहायता करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed