{"_id":"68e6b9a120405895d6085eed","slug":"hiranagar-news-parking-news-kathua-news-c-201-1-knt1002-124960-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अवैध पार्किंग बनी लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अवैध पार्किंग बनी लोगों की परेशानी
Thu, 09 Oct 2025 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर। त्योहारी सीजन में जहां एक तरफ बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है तो वहीं इन्हीं बाजारों में अवैध पार्किंग लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।
बाजारों में खरीदारी करने आए लोग वाहन को दुकानों के सामने या मुख्य चौक में बेतरतीब ढंग से खड़ा कर चले जाते हैं, जिससे बाजारों में पैदल चल रहे लोगों और अन्य वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उपमंडल में दियाला चक, चड़वाल, कूटा, सांझी मोड़ आदि जैसे प्रमुख बाजारों में अवैध पार्किंग कहीं भी देखी जा सकती है। अवैध पार्किंग से न सिर्फ आम लोगों को दिक्कत हो रही हैं बल्कि दुकानदारों को भी इसका नुकसान झेलना पड़ रहा है। अक्सर जिन दुकानों के आगे गाड़ियां खड़ी रहती हैं ग्राहक दूसरी दुकानों का रुख कर लेते हैं। दुकानदारों और लोगों ने अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि करवा चौथ के अलावा आने वाले दिनों में दिवाली, भाई दूज जैसे त्यौहार भी है और इसके अलावा शादी विवाह का भी सीजन है जिसके चलते बाजारों में भीड़ रहेगी। संवाद