फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   hiranagar news, kargil vijay diwas news, tribute news

Kathua News: कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 27 Jul 2025 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 27 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
hiranagar news, kargil vijay diwas news, tribute news
हीरानगर। हीरानगर के सरकारी हाई और मिडिल स्कूलों में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में वाद-विवाद और काव्य पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल कॉलेज (जीएलडीएम) की प्रिंसिपल डॉ. प्रज्ञा खन्ना की देखरेख में किया गया। इसका उद्देश्य कारगिल के शहीदों की वीरता को सम्मान देना और छात्रों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना था। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शापिया शमीम और शिक्षा विभाग के प्रो. सुरिंदर ने कॉलेज की एनएसएस इकाई ‘चेष्टा’ और शिक्षा विभाग के बैनर तले किया। छात्रों ने भाषणों और भावपूर्ण कविताओं से कारगिल विजय दिवस के महत्व को दर्शाया। छात्रों को पुरस्कार और पदक प्रदान किए गए। इस अवसर पर मेजबान स्कूलों के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। उन्होंने कारगिल के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed