फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   High alert in Kathua after grenade attack in Pathankot

पठानकोट में ग्रेनेड हमले के बाद कठुआ में हाई अलर्ट

विज्ञापन
High alert in Kathua after grenade attack in Pathankot
लखनपुर में आने वाले वाहनों की जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। पंजाब के पठानकोट सैन्य क्षेत्र के त्रिवेणी गेट पर रविवार रात हुए ग्रेनेड हमले के बाद कठुआ जिले को भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। पंजाब का सरहदी जिला होने के चलते कठुआ के कई लिंक मार्ग पठानकोट से जुड़ते हैं। ग्रेनेड हमले की सूचना मिलने के बाद कठुआ पुलिस की ओर से सभी अंतर्राज्यीय रूट पर सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। खासकर जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर लखनपुर के रास्ते प्रदेश में दाखिल होने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

खास तौर पर लखनपुर और कठुआ से सटे सैन्य क्षेत्रों और पुलिस स्टेशनों की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है। जिले में सुरक्षा संस्थानों पर हमलों का पुराना इतिहास रहा है, ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहती हैं। जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर रात की गश्त के साथ ही भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से हाईवे को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर भी सुरक्षा घेरे को और मजबूत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed