{"_id":"60b8cf028ebc3e75186510e8","slug":"helth-kathua-news-jmu236517060","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी इलाकों के गांवों में टीका लगाने का काम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी इलाकों के गांवों में टीका लगाने का काम जारी
विज्ञापन
एडीसी बसोहली तिलकराज थापा के निर्देश पर पहाड़ी इलाकों के गांवों में वैक्सीनेशन करने का सिलसिला जारी है। वीरवार को स्वास्थ्य कर्मी समेत रेवेन्यू विभाग की टीम धार-महानपुर ब्लॉक के गोडल इलाके में पहुंची, जहां गांव के लोगों वैक्सीन लगाई गई।
एडीसी ने बताया कि 3 दिन का अभियान चलाया गया है। जो चलने फिरने में असमर्थ हैं, उन लोगों का डोर टू डोर सर्वे कर वैक्सीनेशन की जा रही है। लोगों को जरूरी जानकारी व डाक्टरों के हेल्पलाइन नंबर भी मुहैया करवाए जा रहे हैं।
एडीसी बसोहली तिलक राज थापा ने लोगों से अपील की है कि बेवजह घर से बाहर निकलने से परहेज करें। बेहद जरूरी काम हो तो ही फेस मास्क लगाकर निकलें। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से यह अपील की है कि स्वास्थ्य में किसी भी तरह की दिक्कत पर हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके जानकारी ले सकते हैं। संवाद