फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   helth

जीएमसी में स्थापित होगा एक और आक्सीजन उत्पादन प्लांट

विज्ञापन
helth
जिले में एक सप्ताह पहले सक्रिय हुए 2250 एलपीएम क्षमता के आक्सीजन उत्पादन प्लांट के बाद अब पीएम केयर के तहत एक हजार एलपीएम क्षमता का एक और आक्सीजन प्लांट भी मंजूर हो गया है। इसके साथ साथ 750 एलपीएम क्षमता का एक और यूनिट आक्सीजन प्लांट में स्थापित कर लिया जाएगा। ऐसे में कठुआ जिले में आक्सीजन उत्पादन प्लांट की क्षमता अब आने वाले दिनों में चार हजार होने जा रही है। जिससे जीएमसी में तीन सौ के लगभग आक्सीजन सपोर्ट के बेड सक्रिय किए जा सकेंगे। यह जानकारी डीसी कठुआ राहुल यादव ने पत्रकारवार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पीएम केयर के तहत एक हजार एलपीएम क्षमता का आक्सीजन उत्पादन प्लांट का मंजूर हुआ है। जीएमसी कठुआ अब आक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है। ऐसे में एके गुप्ता अस्पताल समेत अन्य सीएचसी के लिए भी पर्याप्त आक्सीजन सिलेंडर अब उपलब्ध हैं। अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोग जिन्हें कुछ दिन पहले तक आक्सीजन सिलेंडर लेने में दिक्कत आ रही थी, उनके लिए भी अब पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में इस आबादी को जागरूक करने के साथ साथ ही संक्रमण के लक्षणों वाले लोगों की पहचान की जा रही है ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके। बताया कि कठुआ जिले में पंजीकृत 53 सौ श्रमिकों को शुक्रवार तक राहत राशि जारी कर दी जाएगी। प्रधानमंत्री ग्रामीण कल्याण योजना के तहत दो माह के मुफ्त राशन का वितरण शुरू कर दिया गया है। डीसी ने बताया कि वैक्सीनेशन ड्राइव में कमी आई थी और अब सप्लाई मिल गई है जिसमें अब फिर से तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्व के मुकाबले जिले में कोरोना संक्रमण के हालात बेहतर हुए हैं। पहले प्रतिदिन के मामले दो सौ से ज्यादा थे जो अब इससे कम हुए हैं। सक्रिय मामलों में 1578 सबसे अधिक सक्रिय मरीजों की संख्या रही है जो अब चौदह सौ के लगभग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed