{"_id":"60e0b5478ebc3e900f394767","slug":"helmet-kathua-news-jmu238710467","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शहर में दोपहिया वाहनों के चालक सहित सहसवार के लिए भी हेलमेट हुआ अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शहर में दोपहिया वाहनों के चालक सहित सहसवार के लिए भी हेलमेट हुआ अनिवार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर में अब दोपहिया वाहनों के चालक सहित सहसवार के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य हो गया है। शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से शहर में जगह-जगह लोगों को इसकी जानकारी दी।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक बार फिर ट्रैफिक पुलिस सख्त हो गई है। शहर के कॉलेज रोड, नगरी बस अड्डा और पारलीवंड, आदि इलाकों में पुलिस की टीम ने नाके लगाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले सैकड़ों लोगों के चालान करते हुए 41 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले।
इस संबंध में डीटीआई कठुआ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अब शहर में चलने वाले दोपहिया वाहन के दोनों ही सवारों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि, पहला दिन होने के कारण अभी किसी भी दो पहिया वाहन चालक का इसके तहत चालान नहीं किया गया। लेकिन, आने वाले दिनों में अगर किसी दोपहिया वाहन पर सहसवार भी बिना हेलमेट पाया जाएगा, तो उसे भी ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था के साथ-साथ उसे सुरक्षित बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की गई है। कोरोना के चलते सड़कों पर पिछले कई महीने वाहनों की आवाजाही कम थी। लेकिन, अब बाजार के खुलने के साथ ही सड़कों पर भीड़भाड़ अधिक हो गई है। ऐसे में अतिरिक्त सुरक्षा बरते जाने की जरूरत है।