फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   heeranagar news, rain news

Kathua News: जोरदार बारिश किसानों के लिए राहत, हाईवे पर चलने वालों के लिए आफत

Tue, 22 Jul 2025 12:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 22 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
heeranagar news, rain news
हीरानगर। बरसात की पहली जोरदार बारिश ने जहां एक तरफ किसानों को राहत दी तो दूसरी तरफ कई लोगों के लिए यह बारिश आफत बनकर बरसी। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव होने से वाहन चालकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर विस्तारीकरण और एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के चलते डायवर्ट मार्ग तो बनाए गए हैं लेकिन पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। इससे यहां सड़क पर ही तालाब जैसी स्थिति बनने पर दोपहिया और छोटे चोपहिया वाहनों को पानी घटने का इंतजार करना पड़ा। ऐसा ही कुछ हाल छप्पड़ मोड़ में भी है, यहां अंडरपास के निर्माण कार्य के चलते हाईवे के यातायात के लिए बनाए गए डायवर्ट मार्ग पर तालाब स्थिति बनी रहती है। लोगों का कहना है कि अगर निर्माण कार्य के चलते डायवर्ट मार्ग बनाए गए हैं तो उन्हें भी चलने लायक बनाया जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed