{"_id":"678bfb2489f0a9d03f0af7e4","slug":"heavy-vehicle-fell-from-bridge-kathua-news-c-201-1-knt1006-116675-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नगरी-कठुआ मार्ग पर पुली से नीचे गिरा अनियंत्रित टिप्पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नगरी-कठुआ मार्ग पर पुली से नीचे गिरा अनियंत्रित टिप्पर
विज्ञापन
पुलिया की रेलिंग तोड़कर नाले में गिरा डंपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। नगरी-कठुआ मार्ग पर एक अनियंत्रित टिप्पर पुली की रेलिंग को तोड़ता हुआ नीचे जा गिरा। इस हादसे में हालांकि टिप्पर चालक सहित कोई भी घायल नहीं हुआ, लेकिन वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए सड़क के संकरे होने को जिम्मेदार ठहराया है।
शनिवार की सुबह हुए हादसे को लेकर स्थानीय निवासी जमात अली ने कहा कि नगरी तहसील को कठुआ जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क पहले ही काफी संकरी है। जो समय के साथ बढ़े ट्रैफिक के लिए अनुकूल नहीं है। वहीं जारी एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के कारण इस पर भारी भरकम वाहनों की आवाजाही भी बढ़ गई है। जिस पुली पर हादसा हुआ वह इतनी संकरी है कि उससे जब ऐसे वाहन गुजरते हैं तो किसी के पैदल भी निकल पाने की संभावना नही होती है।
उन्होंने बताया कि आज हुए हादसे में हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है। लेकिन अगर वहां कोई होता तो हादसा बढ़ा हो सकता था। ऐसे हादसों से बचाव के लिए सड़क का विस्तारीकरण किए जाने की जरूरत है।