{"_id":"5740b8af4f1c1b0979ac6e99","slug":"heat-and-strong-winds-disrupted-putting-in-fire-fighting","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी और तेज हवा आग बुझाने में डाल रही खलल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी और तेज हवा आग बुझाने में डाल रही खलल
ब्यूरो,अमर उजाला/बिलावर
Updated Sun, 22 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
जंगल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फारेस्ट डिवीजन के जंगलों में लगी आग से पहाड़ी इलाके का पारा काफी चढ़ गया है। जल रहे जंगलों से आ रही गर्म हवाओं ने गर्मी को और बढ़ा दिया है। हालांकि, वन विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
मगर तेज हवाएं चलने के कारण आग लगातार आगे बढ़ती चली जा रही हैं। अब सबकी निगाहें बारिश पर टिकी हैं। जोरदार बारिश होने पर आग बुझ सकेगी। लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण बहुत कम लोग ही अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। शनिवार को नगर के मुख्य बाजार में सारा दिन सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
दरालता, बाला सुंदरी, महानपुर और आसपास के जंगलों में लगी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं हौटार के जंगलों में भी भीषण आग लग गई है। इससे सैकड़ों पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
हौटार के जंगल में कई वर्षों से आग की कोई वारदात नहीं हुई थी। इस बार यह जंगल भी आग की भेंट चढ़ गया। वन विभाग की कई टीमें स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने और फायर लेन बनाने के काम में जुटी हुई हैं। लेकिन लगातार चल रहीं तेज हवाएं और भीषण गर्मी इसमें रुकावट डाल रही हैं। लोगों का कहना है कि अब केवल बारिश ही आग पर काबू पा सकती है। यदि एक दो दिन के भीतर बारिश नहीं हुई तो जंगलों को अधिक नुकसान पहुंच सकता है।