फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   health news

Kathua News: डेंगू के छह और चिकनगुनिया के दो नए मामले मिले

विज्ञापन
health news
उधमपुर। दो दिन राहत मिलने के बाद वीरवार को एक बार फिर से डेंगू के छह नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में इस साल आए मामलों की संख्या बढ़कर अब 80 हो गई है। वहीं चिकनगुनिया के भी दो नए मामले मिलने के बाद इनकी संख्या भी बढ़कर 10 हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार तक डेंगू के कुल 74 मामले सामने आए थे। इसके बाद वीरवार को छह और नए मामले सामने आए हैं। इनमें मेडिकल ब्लाॅक के दो, चिनैनी ब्लाक के दो और पंचैरी और रामनगर का एक-एक मामला शामिल है। विभाग की तरफ से डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव को लेकर लगातार जांच और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद भी ताजा मामले सामने आने में पूरी तरह से रोक नहीं लग पा रहा है। ये मामले अधिकतर मामले ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहे हैं। वीरवार को चिकनगुनिया के भी दो मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं अब इनका आंकड़ा बढ़कर 10 हो गया है। बीते साल तक चिकनगुनिया का एक भी मामला जिले के भीतर दर्ज नहीं किया गया था, लेकिन यह पहली बार है कि इस साल अभी तक चिकनगुनिया के दस मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डेंगू के मामलों में बीते साल के मुकाबले अभी तक काफी ज्यादा राहत है। बीते साल जिले में कुल 720 मामले पाए गए थे। इसके लिए लोगों को स्वयं भी जागरूक होने की आवश्यकता है। खासकर ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम करने के दौरान लोगों को खास एहतियात बरतने की जरूरत है। चिकनगुनिया भी मच्छर से काटने से होने वाला रोग है। इसके बचाव को लेकर भी सतर्कता और बचाव के तौर तरीके अपनाने की खास जरूरत है। विभागीय टीमें इसके लिए घर-घर पहुंच कर जागरूकता अभियान भी चला रही हैं। उम्मीद है कि बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने के बाद इस पर पुरी तरह से रोक लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संदर्भ में बीएमओ टिकरी डॉ. राजकुमारी सकोलिया का कहना है कि बेशक डेंगू का पीक सीजन चल रहा है लेकिन अब दो या तीन दिन बाद डेंगू पॉजिटिव के छह से 10 मामले आ रहे हैं। विभाग का लगातार प्रयास है कि डेंगू पॉजिटिव के मामले कम से कम आएं। इसके लिए विभाग की ओर से लगातार लोगों को डेंगू से बचाने के लिए जागरूक करने के साथ ही सावधानियां भी बताई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जो डेंगू पॉजिटिव के मामले वीरवार को सामने आए हैं, उनके घरों में विभाग की ओर से टीम भेजकर फॉगिंग करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों से डेंगू पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं, वहां विभाग की ओर से नजर रखी जा रही है। चिकनगुनिया के मामलों की रोकथाम को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed