फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   health news

Kathua News: जिले में डेंगू के 6 व चिकनगुनिया के 2 और मामले मिले

विज्ञापन
health news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में डेंगू के साथ-साथ चिकनगुनिया के मामले भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। रविवार को डेंगू के 6 जबकि, चिकनगुनिया के 2 नए मामले सामने आए। जून से अब तक डेंगू मरीजों का आंकड़ा 442 पहुंच गया है। वहीं, अक्तूबर के पहले सप्ताह मिलने शुरु हुए चिकनगुनिया के मरीज 16 हो गए हैं।

वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को शास्त्री नगर, चक शेखियां, मुट्ठी रखवाल और बिलावर में जागरुकता अभियान चलाया। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के बढ़ते मामलों के कारण जागरुकता एवं एंटी लारवा दवा के छिड़काव के लिए 14 टीमों का गठन किया है। 14 टीमें 5 महीने से जागरुकता अभियान चला रही हैं, लेकिन इसके बावजूद डेंगू बढ़ रहा है। वहीं, चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों ने भी स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश मगोत्रा ने बताया कि जिले में अब तक आए डेंगू के 442 में से 366 मरीज रिकवर हो चुके हैं। अन्यों का इलाज चल रहा है। वहीं, चिकनगुनिया के 16 में से 6 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अन्यों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed