फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   health

अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने पर जताया रोष

विज्ञापन
health
कठुआ। नगरी उपजिला अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा न मिलने पर शिव सेना जम्मू-कश्मीर डोगरा फ्रंट ने रोष जताया है। मंगलवार को उपजिला अस्पताल के सामने कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपजिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे शिव सेना जम्मू-कश्मीर डोगरा फ्रंट के नरेंद्र तांगड़ी ने कहा कि उपजिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिलती थी। जिसके लिए शिवसैनिकों के विरोध के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से अल्ट्रासाउंड की मशीन उपलब्ध कराई गई। उसके बाद भी छह माह का समय बीत जाने के बाद उपजिला अस्पताल में मरीजों के लिए सुविधा को शुरू नहीं किया गया है। अस्पताल में तैनात डॉक्टर आज भी मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए निजी क्लीनिकों में ही भेज रहे हैं। जिसके कारण क्षेत्र में रहने वाले गरीब तबके के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी क्लीनिकों से साठगांठ के कारण ही उपजिला अस्पताल में इस सुविधा को शुरू नहीं किया जा गया है। जिसका वह विरोध करते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर स्वास्थ्य विभाग ने उपजिला अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा जल्द उपलब्ध नहीं कराई तो वह और कड़ा रुख अख्तियार करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर जय पाल, मोहन लाल, दीपक कुमार, रिंकू कुमार सन्नी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed