{"_id":"0e400dec6e29cca0a5bf9377f00b94a3","slug":"health-diroctorate-will-send-report-to-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय बीमारी की रिपोर्ट केंद्र को भेजने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्यमय बीमारी की रिपोर्ट केंद्र को भेजने की तैयारी
ब्यूूूराे/अमर उजाला, कठुअा
Updated Sat, 30 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ के गोविंदसर इलाके में एक बच्चे की मौत और दर्जनों अन्य मासूम बच्चों के रहस्यमय बीमारी से पीड़ित होने का मामला अब केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
जम्मू स्वास्थ्य निदेशालय कठुआ में दो दर्जन से अधिक ऐसे मामलों सहित पुंछ और डोडा से सामने आए मामलों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य निदेशालय के अनुसार बच्चों में जेनेटिक बदलाव पाए गए हैं, जिसकी वजह जानने और शोध के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से आग्रह किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि गोविंदसर सहित शहर से सटे इलाकों में दर्जनों बच्चों को रहस्यमय बीमारी से ग्रस्त पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इनमें जेनेटिक बदलाव पाए गए हैं।
विज्ञापन
कुछ बच्चे जहां मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं, तो कई बच्चों को हड्डियों, दिल की बीमारी, सांस की बीमारी, नेत्र रोग आदि से जूझना पड़ रहा है।
कठुआ शहर से सटे गोविंदसर और आसपास के इलाकों में दर्जनों बच्चों की रहस्यमय बीमारी से ग्रस्त होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग कर चुका है।
प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने भी निदेशालय को मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए लिखा है। जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष शशि शर्मा ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि दर्जनों बच्चे रहस्यमय बीमारी से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
ऐसे में राज्यपाल को स्वयं हस्तक्षेप करते हुए बच्चों के पुनर्वास को लेकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन और राज्यपाल को अपने स्तर पर इसकी जांच करवानी चाहिए।
स्वास्थ्य निदेशक बलजीत पठानिया ने बताया कि बच्चों की रहस्यमय बीमारी का मामला शोध से जुड़ा है। पुंछ और डोडा में कुछ इसी तरह के मामले सामने आए हैं, जिसके बाद केंद्र सरकार को इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है।
इसमें अभी समय लग सकता है। फिलहाल बच्चों को दवाइयां और उचित चिकित्सा उपलब्ध करवाई जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से रहस्यमय बीमारी के मामले में जांच कमेटी का गठन पिछले सप्ताह ही कर दिया गया है।
कमेटी में शामिल अधिकारियों से 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। इस जांच कमेटी में स्वास्थ्य विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत जिला औद्योगिक केंद्र के अधिकारी भी शामिल हैं।