{"_id":"5f78d20e8ebc3e9b9c28e09c","slug":"hathras-kand-kathua-news-jmu220014711","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड का विरोध, कठुआ में फूंका उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड का विरोध, कठुआ में फूंका उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला
राष्ट्रीय जनता दल ने हाथरस मामले पर योगी सरकार का पुतला फूंक किया प्रदर्शन।
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड मामले में लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को कठुआ शहर में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कार्यकर्ताओं ने हाथरस कांड के विरोध प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे आरजेडी नेता एसके भंडारी और मनोहर लाल डोगरा ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा देती है, दूसरी तरफ बेटियों के साथ हो रहे अन्याय और अपराध पर चुपी साधे बैठी है। इससे सरकार के नारों पर से भी भरोसा उठने लगा है। अब लगता है कि देश में बेटियों का जीवन मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि इस घटना के बाद सरकार, स्थानीय प्रशासन और पुलिस की भूमिका भी असंवेदनशील है।
विज्ञापन
देश के हर घटनाक्रम पर ट्वीट व रेडियो पर अपने मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री की इस मामले पर चुप्पी लोगों के गुस्से को बढ़ा रही है। उन्होंने घटना में आरोपितों को कड़ी सजा देने के साथ-साथ ऐसे कड़े प्रावधान करने की मांग की, जिससे समाज में ऐसे अपराधों पर अंकुश लगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द हाथरस कांड के मामले में सही जांच नहीं की गई तो जगह-जगह हो रहे प्रदर्शन जन आंदोलन का रूप ले लेंगे, जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।