फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Gujarat Police arrive in Kathua to apprehend accused in financial fraud case.

जम्मू-कश्मीर: वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपियों को पकड़ने कठुआ पहुंची गुजरात पुलिस, पांच आरोपियों की तलाश में छापे

Fri, 11 Sep 2026 12:21 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 11 Sep 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
Gujarat Police arrive in Kathua to apprehend accused in financial fraud case.
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : एजेंसी

गुजरात के सूरत में हुई करोड़ों रुपये के वित्तीय धोखाधड़ी के तार अब जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से जुड़ गए हैं। अमानत में खयानत और संगठित आपराधिक षड्यंत्र के इस गंभीर मामले की जांच कर रही सूरत पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने वीरवार को कठुआ पुलिस के सहयोग से जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी की।

विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले ही भनक लग जाने के कारण साजिश में लिप्त सभी पांचों आरोपी भूमिगत हो गए। विशेष जांच टीम ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चिह्नित संदिग्धों के ठिकानों पर सघन तलाशी ली और उनके परिजनों से पूछताछ की, लेकिन आरोपियों के न मिलने से पुलिस के हाथ खाली रहे।

सूरत के डुमस थाने में दर्ज इस अंतरराज्यीय आर्थिक अपराध की कड़ियां खंगालने के लिए ईओडब्ल्यू सूरत के पुलिस उप-निरीक्षक यूबी सोलंकी के नेतृत्व में विशेष टीम कठुआ पहुंची थी। सुबह करीब नौ बजे स्थानीय पुलिस चौकियों के साथ मिलकर दोहरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

जांच टीम ने सबसे पहले पुलिस पोस्ट मढ़ीन की मदद से सीमावर्ती गांव सुखदेवपुर बनियाड़ी में दबिश दी। यहां नामजद आरोपी राहुल शर्मा पुत्र केवल कृष्ण शर्मा और गौरव सिंह पुत्र केवल सिंह के आवासों की तलाशी ली गई। दोनों के नदारद मिलने पर टीम ने उनके परिजनों से वित्तीय लेन-देन और आरोपियों की गतिविधियों के बारे में कड़ी पूछताछ की। इसके बाद कठुआ थाना पुलिस के सहयोग से शहरी इलाकों में साजिश की दूसरी कड़ी पर प्रहार किया गया।

टीम ने लोगेट मोड़ निवासी गौरव चौधरी उर्फ स्मार्टी और वार्ड नंबर तीन निवासी लोकेश्वर सिंह उर्फ शुभम पुत्र अनूप सिंह के ठिकानों पर भी दबिश दी। वहीं, राजबाग के करंडी कलां क्षेत्र का पांचवां आरोपी जसबीर सिंह उर्फ जस्सी पुत्र कृष्ण सिंह भी अपने घर से नदारद पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगीन धाराओं में दर्ज है मामला
गुजरात पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क के खिलाफ आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316 (5) के तहत गंभीर आपराधिक विश्वासघात, धारा 61(2) के तहत सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र रचने और धारा 3(5) के तहत साझा इरादे से आर्थिक अपराध को अंजाम देने का आरोप है। गुजरात ईओडब्ल्यू अब इस अंतरराज्यीय नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश की प्रक्रिया लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed