{"_id":"67a65e0d85e0fc39030378a2","slug":"gsi-and-garh-eleven-teams-won-cricket-match-kathua-news-c-201-1-knt1006-117213-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जीएसआई और गढ़ इलेवन की टीम ने हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जीएसआई और गढ़ इलेवन की टीम ने हासिल की जीत
विज्ञापन
जिला पुलिस लाइन में क्रिकेट प्रतियोगिता
- कठुआ प्रीमियर क्रिकेट लीग : जिला पुलिस मैदान में शुक्रवार को खेले गए दो मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला पुलिस के मैदान में कठुआ प्रीमियर लीग का आयोजन जारी है। शुक्रवार को प्रतियोगिता के तहत दो मुकाबले खेले गए। जिसमें पहला मैच जीएसआई ने और दूसरा मैच गढ़ इलेवन की टीम ने अपने नाम किया। विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
सुबह के सत्र में पहला मैच जीएसआई और आरसीसी बिलावर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीसी बिलावर की टीम 19.2 ओवरों में मात्र 96 रन ही बना पाई। इस पारी में टीम के एकमात्र सफल बल्लेबाज सक्षम रहे, जिन्होंने 25 गेंदों का सामना करते हुए 31 रन जोड़े। अन्य बल्लेबाजों की असफलता के कारण टीम बड़ा लक्ष्य देने में पिछड़ गई। जीएसआई के सबसे सफल गेंदबाज रोहित रैना रहे, जिन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में 12 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
वहीं, विकास ने भी चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएसआई की टीम ने मात्र चार विकेट के नुकसान पर 97 बनाकर मैच जीत लिया। टीम के सबसे सफल बल्लेबाज काशिद रहे जिन्होंने 18 गेंद में 19 रन और उनके साथ ओंकारेश्वर ने 13 गेंद पर 17 रन बनाए। मैच में रोहित रैना को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
वहीं, दोपहर के सत्र में गढ़ इलेवन और मढ़ीन इलेवन के बीच मुकाबला करवाया गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गढ़ इलेवन की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। टीम के सबसे सफल बल्लेबाज मुर्तजा रहे जिन्होंने 37 गेंद का सामना करते हुए महत्वपूर्ण 45 रन जोड़े। वहीं, साहिल ने भी 17 गेंद में 19 रन बनाए। उधर, मढ़ीन इलेवन के सबसे सफल गेंदबाज अंकू और उपदेश रहे जिन्होंने क्रमशः तीन और दो विकेट अपने नाम किए।
129 रनों का लक्ष्य हासिल करने के लिए मैदान में उतरी मढ़ीन इलेवन की टीम गढ़ इलेवन की घातक गेंदबाजी के सामने टिक ना सकी और एक-एक कर विकेट पतन के कारण पूरी टीम 19.3 ओवर में 122 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस मैच में गढ़ इलेवन के सबसे सफल गेंदबाज वरुण और साहिल रहे जिन्होंने दो-दो विकेट अपने नाम किए। साहिल को उनके शानदार प्रदर्शन के चलते मैन ऑफ द मैच चुना गया।