फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   GMC Kathua Principal Inspection the New Parking of Hospital

Kathua News: उन्हीं वाहनों को अंदर आने की अनुमति होगी जो मरीज लेकर आते हैं

विज्ञापन
GMC Kathua Principal Inspection the New Parking of Hospital
- सहायक अस्पताल में शुरू हुई नई पार्किंग व्यवस्था का जीएमसी कठुआ के प्रधानाचार्य ने लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


कठुआ। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ के सहायक अस्पताल में शुरू की गई पार्किंग व्यवस्था की अस्पताल के प्रधानाचार्य ने शुक्रवार को व्यापक समीक्षा की। प्रधानाचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार अत्री ने सुरक्षा प्रभारी के साथ मुख्यद्वार पर की गई बैरिकेडिंग के बाद परिसर में आए बदलाव का जायजा भी लिया।
उन्होंने परिसर में मौजूद पार्किंग स्थल पर पार्क होने वाहनों की क्षमता के बारे में भी जानकारी ली। नई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए तैनात कर्मचारियों से चर्चा करते हुए उन्होंने परिसर में पार्किंग स्थल के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर केवल उन्हीं वाहनों को अंदर आने की अनुमति देने के लिए कहा जो मरीज को लेकर आते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अस्पताल में डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और एंबुलेंस के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है, उन्हें बैरिकेडिंग से आगे जाकर अपने पार्किंग स्थल पर जाने की इजाजत है। लिहाजा इसे सुनिश्चित बनाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यद्वार पर की गई बैरिकेडिंग पर तैनात कर्मचारियों से मिलकर उनकी समस्या सुनी, जिसमें कर्मचारियों ने उनके समक्ष अस्पताल परिसर के अंदर आने वाले वाहनों को पास उपलब्ध कराए जाने की बात कही ताकि इस बात की पहचान हो सके कि किस वाहन को अंदर जाने की इजाजत देनी है। इस पर प्रधानाचार्य ने चिन्हित वाहनों को जल्द पास उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. अत्री ने कहा कि नई व्यवस्था का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं है, बल्कि अस्पताल परिसर को सुव्यवस्थित बनाने की पहल है। लिहाजा अगर कोई अतिवृद्ध, दिव्यांग और घायल भी अपने वाहन से अस्पताल में आता है तो उसे परिसर के अंदर अपने वाहन को ले जाने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed