फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Get involved in resolving public problems

जनसमस्याओं के समाधान में जुट जाएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
Get involved in resolving public problems
कार्यकारिणी के दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। आम जनता के बीच कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाए रखने की कवायद के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित प्रदेश सह प्रभारी आशीष सूद ने कार्यकर्ताओं से पिछले 3 महीने के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी ली। साथ ही उन्हें अगले 3 महीने की के दौरान किए जाने वाले कार्य की रूपरेखा समझाते हुए पूरी सक्रियता से जन समस्याओं का समाधान करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन

कार्यकारिणी के दौरान जिला के सभी आठ मंडलों के प्रधान व मोर्चा प्रधानों ने अपने अपने कार्य क्षेत्र में किए गए कार्यों की रूपरेखा उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों के सम्मुख रखी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सह प्रभारी ने बताया कि पार्टी के संविधान के अनुसार हर 3 माह के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी और उसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी के बाद अब जिला कार्यकारिणी का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद मंडल स्तर पर भी इसी तरह की प्रक्रिया चलाई जाएगी। जिसका मुख्य उद्देश्य पार्टी के हर कार्यकर्ता को पार्टी के नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति जागरूक रखना है, ताकि वह भविष्य में लोगों की सहायता के लिए और बेहतर ढंग से काम कर सके। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान कार्यकर्ताओं ने बहुत बेहतर काम किया। आने वाले समय में पार्टी और अधिक सक्रियता के साथ लोगों की सहायता के लिए सामने आएगी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री देवेंद्र, मंडल जिला सह प्रभारी कश्मीरा सिंह, जिला प्रधान गोपाल महाजन, जिला संगठन मंत्री विशाल परिहार, नगरी मुंसिपल कमेटी के प्रधान अनिल सिंह, जिला विकास परिषद सदस्य करण कुमार, राजेश मेहता, इंदु रेखा प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed