फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Gave Tribute to Ahilya Bai Holker

Kathua News: सामाजिक समरसता की पुजारिन थीं अहिल्याबाई होलकर

विज्ञापन
Gave Tribute to Ahilya Bai Holker
सामाजिक समरस्ता के तहत आयोजित कार्यक्रम के तहत संबो​धित करते वक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। सामाजिक समरसता जिला कठुआ की ओर से किडियां गंडियाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के त्रैशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक समरसता प्रमुख प्रमोद ने लोगों को बताया कि देवी अहिल्या न्याय की प्रतिमूर्ति थी। उन्होंने प्रजा व परिवार में कभी भेद नहीं किया।
उन्होंने बताया कि देवी अहिल्या सामाजिक समरसता की पुजारिन थीं। उनके शासन में समरसता का भाव साफ तौर पर देखा जा सकता है। उन्होंने अनेक मंदिरों का निर्माण करवाया, घाट बनवाए और यह सभी वार्तालाप, विचारों के आदान-प्रदान के साधन के तौर पर बनाए गए थे। ताकि लोगों में मेल-जोल बढ़े, अपनापन बढ़े। हर वर्ग, हर जाति के व्यक्ति को मंदिर में या घाट में आने की अनुमति थी। जहां बिना किसी विषमताओं व भेदभाव के सब आते थे। जहां तक कि स्वच्छता का कार्य करने वालों के साथ देवी अहिल्या स्वयं बैठकर भोजन करती थीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में हम पांच प्रण पर केंद्रित है जिसमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध, नागरिक कर्तव्य व कुटुंब प्रबोधन हैं। लेकिन अगर हम माता अहिल्या के नेतृत्व में देखें तो अपना समाज इन पांचों पहलुओं पर सशक्त था इसलिए उनके दिखाए पदचिन्हों पर चलने के लिए हमें प्रयास करना होगा। कार्यक्रम में अंचल दास मुख्य अतिथि के रूप में और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक अश्विनी, विभाग प्रचारक अनुराग व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed