{"_id":"678021d34bea075d440ae15c","slug":"gave-information-to-headmasters-regarding-new-education-policy-kathua-news-c-201-1-knt1006-116423-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नई शिक्षा नीति में शिक्षकों की भूमिका की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नई शिक्षा नीति में शिक्षकों की भूमिका की जानकारी दी
विज्ञापन
मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ में हैडमास्टरों के लिए तीन दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला में उपस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। मॉडल बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल नेतृत्व और प्रबंधन पर तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू हो गया।
डाइट बसोहली की ओर से करवाए जाने वाले इस आयोजन में जिले के 12 शिक्षा जोन से आए 60 मुख्य अध्यापकों को नई शिक्षा नीति में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ मंगत राम शर्मा ने मॉडल बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य तारा चंद शर्मा के साथ किया। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने मुख्य अध्यापकों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। वहीं, इस मौके पर प्रवक्ता के रूप में मौजूद राजिंदर कुमार शर्मा, दलजीत पठानिया, राकेश जसरोटिया और पंकज शर्मा ने एनईपी-2020 की विशिष्टता, कर्मचारी अवकाश नियमों, जेकेबीईएएम और जेकेपेसिस को संचालित करने के तरीके पर प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में राकेश दुबे समन्वयक और विकास मलपोत्रा ने सह-समन्वयक की भूमिका अदा की है। जबकि जय भारत विभागाध्यक्ष ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के समग्र प्रभारी के रूप में कार्य किया।