{"_id":"67e06a96a801915fc307ece3","slug":"garh-cricket-club-and-sukarala-eleven-teams-won-the-matches-kathua-news-c-201-1-knt1006-118535-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गढ़ क्रिकेट क्लब और सुकराला इलेवन की टीमों ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गढ़ क्रिकेट क्लब और सुकराला इलेवन की टीमों ने जीते मैच
Mon, 24 Mar 2025 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
जिला पुलिस की ओर से जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ी को सम्मानित करते पुलि
- फोटो : kathua
जिला पुलिस की ओर से भड्डू गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए दो मैच
बिलावर। जिला पुलिस ने भड्डू गांव के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता में दो मैच खेले गए पहला मैच गढ़ क्रिकेट क्लब ने जीता तो दूसरे मैच में सुकराला इलेवन की टीम ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बनाई।
पहला मैच गढ़ क्रिकेट क्लब और धर्मकोट की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें गढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 17.1 ओवर में 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धर्मकोट की टीम 20 ओवरों में 120 रन पर ऑलआउट हो गई। गढ़ की टीम ने 8 रन से मैच जीत लिया। सुरजीत को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। दूसरा मैच महानपुर और सुकराला की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें सुकराला की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 114 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महानपुर की टीम मात्र 77 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सुकराला की टीम ने 37 रनों से मैच जीत लिया। सुकराला के खिलाड़ी लक्क्षु वर्मा ने 12 रन बनाए और तीन विकेट चटकाए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। संवाद