फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu and kashmir news

Kathua News: विद्यार्थियों ने सीखा सिविल डिफेंस का कौशल

विज्ञापन
jammu and kashmir news
राजकीय डिग्री कॉलेज मढ़ीन में चल रहा है पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। राजकीय डिग्री कॉलेज मढ़ीन में चल रहे पांच दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण के तीसरे दिन विद्यार्थियों को आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जीवनरक्षक कौशल सिखाए गए। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और सिविल डिफेंस विभाग के विशेषज्ञों ने यह प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण में प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से बताया गया। सीपीआर और दम घुटने की स्थिति में किए जाने वाले उपायों पर भी जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने समझाया कि किसी दुर्घटना या आपदा के शुरुआती मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में सही समय पर प्राथमिक उपचार और जीवनरक्षक तकनीकों का इस्तेमाल जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं दी गई। उन्हें व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से इन तकनीकों को समझाया गया। इससे वे जरूरत पड़ने पर आत्मविश्वास के साथ उनका उपयोग कर सकें। कॉलेज की प्राचार्य अनुपमा गुप्ता ने विशेषज्ञों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। साथ ही उन्हें संकट के समय दूसरों की मदद करने के लिए भी तैयार करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों का गंभीरता से उपयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed