फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu and kashmir news

Kathua News: जिले के मढ़ीन और डिंगा अंब में डेंगू के नए केस

विज्ञापन
jammu and kashmir news
डेंगू संक्रमितों की संख्या 85 पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में संक्रमण से चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मढ़ीन और डिंगा अंब में डेंगू के नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या 85 पर पहुंच गई है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में संक्रमण के प्रसार ने स्वास्थ्य प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
नए मामले सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मढ़ीन और डिंगा अंब सहित आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सघन एंटी-लार्वा अभियान चलाया। स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर पानी के पात्रों, छतों पर रखे पुराने टायरों, गमलों और जलभराव वाले संभावित स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। दवा छिड़काव के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने स्थानीय निवासियों के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया। अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि डेंगू का मच्छर साफ और ठहरे हुए पानी में पनपता है। इसलिए सप्ताह में कम से कम एक दिन सूखा दिवस के रूप में मनाएं। घरों के आसपास पानी जमा न होने देने की सलाह दी गई। ग्रामीणों को पानी की टंकियों को पूरी तरह ढककर रखने के लिए कहा गया। उन्हें पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने और सोते समय मच्छरदानी या मच्छर भगाने वाले विकर्षक का उपयोग करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


लक्षणों पर ध्यान दें और तुरंत जांच कराएं
स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों में अकड़न या उल्टी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। इसे सामान्य मौसमी बुखार समझकर लापरवाही न बरतें। किसी भी प्रकार की स्वयं दवा लेने से बचें। लक्षण दिखते ही तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल जाकर डेंगू की जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed