फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Gantry signboards are adding to the beauty of the city

Kathua News: शहर के सौंदर्यीकरण को चार चांद लगा रहे गैंट्री साइनबोर्ड

Tue, 17 Jun 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 17 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gantry signboards are adding to the beauty of the city
जम्मू हाईवे से कठुआ शहर को जोड़ने वाले हटली मोड़ चौक पर नगर परिषद की ओर से स्थापित गैंट्री। 
कठुआ। जिला प्रशासन ने शहर के सौंदर्यीकरण की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत शहर के दोनों प्रवेशद्वारों कालीबड़ी चौक और हटली मोड़ चौक पर दो बड़ी गैंट्री साइनबोर्ड लगाएं गए हैं।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह चौक पर एक रोटरी का निर्माण किया जा रहा है। इन स्थापित गैंट्री साइनबोर्डों की मदद से बाहर से आने वाले मुसाफिरों को शहर में प्रवेश करने पर पुख्ता जानकारी मिल रही है। इससे शहर का सौंदर्यीकरण भी हो रहा है।
विज्ञापन

शहर में सड़कों के बीचोबीच बने डिवाइडर्स को साफ और रंगरोगन करवाने का काम भी जोरों से जारी है। डिवाइडर्स के रंगरोगन का काम कालीबड़ी चौक से डिग्री कॉलेज के बीच की सड़क पर पूरा करवा लिया गया है। अब हटली मोड़ और शहीद भगत सिंह पार्क वाली सड़क पर रंगरोगन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग से शहर के दोनों प्रवेशद्वारों पर लगाए साइनबोर्ड की मदद से जिला प्रशासन के कार्यालयों सहित प्रमुख जगहों के बारे में सटीक पहली बार जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इससे बाहर से आने वालों को मदद मिल रही है। अब शहर के प्रत्येक वार्ड को दर्शाने वाले साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन पहले ही शहर के मुख्य जगहों पर हाईटेक पेसेंजर शेड का भी निर्माण करवा चुका है।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अमित शर्मा के मुताबिक शहर के सौंदर्यीकरण के अलावा गैंट्री साइनबोर्ड स्थापित करने का कार्य जिला प्रशासन की ओर से कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत एकत्रित राशि से किया जा रहा है।
इससे पहले भी शहर के बीचोबीच बहने वाली रावी नहर के किनारे जिला प्रशासन वाटरफ्रंट का निर्माण करवा चुका है। इसका उद्घाटन हाल ही में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया था।

माना जा रहा है कि इसके बाद शहर के भीतरी इलाकों के विकास कार्यों को रेखांकित कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके तहत वार्डों की पार्कों का सौंदर्यीकरण, गलियों, नालियों और सीवरेज की दशा भी सुधारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed