फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   gandhiji news

Kathua News: गांधी जयंती पर रैली निकाल कर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
gandhiji news
कठुआ। जिला न्यायिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य पर स्वच्छता का संदेश फैलाने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया। इसमें स्वच्छता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जतिंद्र सिंह जम्वाल के मार्गदर्शन में जिला न्यायिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कामिया अंदोत्रा की ओर से आयोजित किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम की थीम पर स्वभाव स्वच्छता और संस्कार स्वच्छता पर जागरूकता रैली की शुरुआत जिला न्यायालय से हुई। रैली शहर के व्यस्त मुखर्जी चौक से होते हुए शहीदी चौक तक निकाली गई। इसमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश परवीन पंडोह, सीजेएम मुनीश कुमार मन्हास, मुंसिफ/जेएमआईसी वीरेन मगोत्रा, कानूनी सहायता बचाव वकील, बार सदस्य, जिला न्यायपालिका और डीएलएसए के स्टाफ सदस्य के अलावा जिला कठुआ के पीएलवी और नगर परिषद के अधिकारी मुख्य रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला न्यायिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व और समाज पर इसके प्रभाव को भी उजागर किया, जबकि डीएलएसए सचिव ने कहा कि स्वच्छता ईश्वर के बाद दूसरा स्थान रखता है। उन्होंने सार्वजनिक और निजी स्थानों की साफ-सफाई रखने में नागरिकों की भागीदारी पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed