{"_id":"6793f0f5ce17df73bd0b34ec","slug":"full-dress-rehearsal-of-republic-day-in-basholi-kathua-news-c-201-1-knt1008-116833-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा जोश और अनुशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा जोश और अनुशासन
विज्ञापन
फुल ड्रेस रिहर्सल में भाग लेते पुलिस कर्मी।
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल बसोहली के प्रांगण में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन हुआ। तहसीलदार बसोहली सागर विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं, सीईओ बनी-बसोहली विकास प्राधिकरण अजीत सिंह बतौर विशेष अतिथि रहे।
तहसीलदार बसोहली ने तिरंगा फहराया तथा परेड से सलामी ली। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 18 स्कूलों के 523 विद्यार्थियों के अतिरिक्त मार्च पास्ट में 10 स्कूलों के 479 छात्रों ने भाग लिया। इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न स्कूलों के 1000 से ज्यादा विद्यार्थी भाग लेंगे। तहसीलदार ने कार्यक्रम को सफल बनाने और हर प्रकार की कमियों को दूर करने के लिए निर्देश दिए। बताया कि गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली के प्रांगण में होगा।
सुबह 9: 55 बजे तिरंगा फहराने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। अधिकारी ने स्वतंत्रता समारोह स्थल का निरीक्षण भी किया। तहसीलदार ने बताया कि 25 जनवरी को मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली में सुबह 11:00 बजे जागरूकता कार्यक्रम भी होगा जिसकी जिम्मेदारी उन्होंने प्राचार्य मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल को सौंपी है।