फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Four trucks loaded with timber seized, drivers arrested

Kathua News: लकड़ी से लदे चार ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
Four trucks loaded with timber seized, drivers arrested
वन विभाग की टीम ने पडोसी राज्य पंजाब की तरफ हो रही लकड़ी तस्करी के एक प्रयास को विफल बनाया है। इस संबंध में विभाग की टीम ने चार ट्रकों को जब्त कर उनके चालकों को भी हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम ने इन ट्रकों को माही चक के नजदीक एक ईंट भट्ठा के परिसर से जब्त किया है। जिससे लकड़ी तस्कर पंजाब ले जाने की फिराक में थे। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि वन रेंज कठुआ के क्षेत्र से लकड़ी तस्करी की खबर मिली थी। जिसके बाद बमयाल, नगरी और जसरोट चेक पोस्ट के टीम ने सुबह छह बजे इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि लकड़ी से लदे ट्रक जम्मू से सांबा तक ही लकड़ी परिवहन करने की अनुमति मिली हुई थी। जब इन ट्रकों ने कठुआ रेंज में प्रवेश किया तो इसकी सूचना मिले बाद विभाग टीम द्वारा इनकों जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस वन संपदा को पंजाब की और ले जाने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि इन ट्रकों को एक वाहन भी इस्कॉट कर रहा था, जो कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गए। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए चालकों से पुलिस जांच कर इसके पीछे के लोगों का पता लगाने में जुटी है। जब्त वाहनों का पंजीकरण जेके02एजे-9017, जेके11डी-4708, जेके02बीके -4771 और जेके02सीके -8157 है। जिनको भारतीय वन अधिनियम और जम्मू-कश्मीर वन उत्पाद परिवहन नियम-2020 के तहत कार्रवाई की गई है। पूरी कार्रवाई डीएफओ कठुआ अंकित सिन्हा, रेंज ऑफिसर कठुआ और जसरोटा नरेंद्र कुमार और मुनीश गुप्ता की निगरानी में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed