फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Four New Denque Patient Found in Kathua

Kathua News: चार नए मामलों के साथ डेंगू के मरीजों की संख्या हुई 324

विज्ञापन
Four New Denque Patient Found in Kathua
-119 बुखार से पीड़ित मरीजों के खून के सैंपल एकत्र किए, जांच के लिए जीएमसी कठुआ भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में डेंगू के मामले रुकने का नाम नही ले रहे। सोमवार को चार नए केस आने के साथ जिले में डेंगू के कुल मामले 324 हो चुके हैं।
वहीं, लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा सात अगल-अलग स्थानों पर चलाए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रम के दौरान 119 बुखार से पीड़ित मरीजों के खून के सैंपल एकत्र किए गए, जिन्हें जांच के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ भेज दिया गया है। नए आए मामलों में शहर के वार्ड नंबर एक में 18 वर्षीय युवक के साथ बिलावर के कोहग में 22 वर्षीय महिला, बग्गन में 45 वर्षीय और मडून में 43 वर्षीय व्यक्ति की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में अब तक आए 324 मामलों में 249 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 75 का जिला स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में उपचार जारी है। इसमें से तीन मरीजों काे जीएमसी कठुआ में भर्ती किया गया है। बता दें कि जिले में 16 अगस्त को आए पहले मामले के बाद से अभी तक अगर किसी भी मरीज हालत गंभीर नहीं हुई है लेकिन डेंगू के बढ़ने का क्रम लगातार जारी है।
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा रखी है। प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा एंटी लारवा दवा का छिड़काव किया जा रहा है। घर-घर पहुंच रही टीमें लगातार लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed