{"_id":"67b78f2f9a962a78920e1859","slug":"four-education-zone-fill-vacancy-in-six-zone-empety-kathua-news-c-201-1-knt1009-117596-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: चार शिक्षा जोन भरे, छह अब भी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: चार शिक्षा जोन भरे, छह अब भी खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में 10 शिक्षा जोन में जोनल शिक्षा अधिकारियों के रिक्त पदों में से चार जोन को शिक्षा अधिकारी मिल गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से वीरवार को किए गए तबादलों और एडजस्टमेंट में यह रिक्तियां भरी गई हैं।
जिन शिक्षा जोनों को शिक्षा अधिकारी मिले हैं उनमें हीरानगर, बसोहली, भड्डू और बनी शामिल हैं। वहीं, जोन शिक्षा अधिकारी इंदरावल, भद्रवाह विजय कुमार का तबादला कर बसोहली भेजा गया है।
अमृत लाल को जोन चसाना, रियासी से ट्रांसफर कर हीरानगर में लगाया गया है। सुशीला देवी का जोन जम्मू से तबादला कर जोन शिक्षा अधिकारी भड्डू और राजिंद्र कुमार को जोन मड़वा किश्तवाड़ से बदलकर बनी में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
जिले के 12 शिक्षा जोन में से छह में अभी भी पद रिक्त पड़े हुए हैं। इसमें लखनपुर, मल्हार, बरनोटी, कठुआ, बिलावर और सल्लन शामिल हैं।
इसी तबादले सूची में शिक्षा जोन सल्लन के शिक्षा अधिकारी का तबादला कर उन्हें चिनैनी उधमपुर भेजा गया है।