फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Four BSF jawans injured

बीएसएफ जवान सहित चार घायल

Sat, 29 Oct 2016 01:45 AM IST
kathua
kathua Updated Sat, 29 Oct 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Four BSF jawans injured
border - फोटो : PTI

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर वीरवार देर रात तक हुई गोलीबारी में एक बीएसएफ जवान सहित चार घायल हुए हैं। नागरिकों को जिला अस्पताल कठुआ लाया गया, जहां से एक को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। गोलाबारी में मवेशियों की मौत भी हुई है। जानकारी के अनुसार कोठा पोस्ट पर तैनात बीएसएफ के 97 बटालियन का जवान राजीव कुमार पाधा पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल हो गए। चड़वाल और हीरानगर सेक्टर में भी गोलीबारी में तीन नागरिक घायल हुए हैं। इनमें पानसर निवासी शीतल देवी और रीता देवी शामिल हैं।

विज्ञापन


मनियारी पोस्ट से सटे गांव की बच्ची जनीफ भी घायल हो गई।  प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कठुआ लाया गया। बाद में जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। गोलाबारी में तीन मवेशियों की मौत भी हुई है, जबकि पांच मवेशी घायल हुए हैं। लोगों में दहशत इस कदर है कि वह शुक्रवार शाम ढलते ही शिविरों की ओर जाने लगे। मनियारी से गुज्जर समुदाय के 31 सदस्यों ने मिडिल स्कूल गदयाल में शिविर में पनाह ली है। ग्रामीण अशोक शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को स्थिति सामान्य रही, लेकिन लोगों ने शिविरों में जाना ही ठीक समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed