फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Former champions upset victims

उलटफेर का शिकार हुए पूर्व विजेता

Thu, 29 Dec 2016 12:05 AM IST
kathua
kathua Updated Thu, 29 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Former champions upset victims
क्रिकेट - फोटो : demo pic

क्रिकेट के मैदान पर कब, कौन सी टीम अपने से बड़ी और दमदार टीम को हरा दे, कहा नहीं जा सकता। बुधवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही सातवीं पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। गत दिवस के ड्रा मैच का परिणाम पिछले संस्करण की विजेता टीम के खिलाफ हुआ, तो पिछली बार की विजेता टीम को हराने वाली टीम को मेजबान कठुआ की टीम ने रौंद डाला। वहीं एक अन्य मैच में साबी क्रिकेट क्लब ने मिनर्वा क्रिकेट क्लब को हरा दिया।

विज्ञापन


दिन का पहला मुकाबला सुपर ओवर का था, जिसमें पिछली बार की विजेता साबी क्रिकेट क्लब और मलिक क्रिकेट क्लब की टीमें एक ओवर के लिए आमने सामने थीं। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए आई साबी की टीम ने एक ओवर में आठ रन ही बना। जवाब में मलिक क्रिकेट क्लब की टीम के गत दिवस के स्टार बल्लेबाज मोहित कोई रन बनाए ही आउट हो गए। दबाव में आई टीम को दूसरे बल्लेबाज ने छक्का मारकर राहत दिलाई और पांच गेंदों में मैच जीत लिया। दिन का दूसरा मैच मेजबान कठुआ और मलिक क्रिकेट क्लब के बीच था।
विज्ञापन


टास जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मेजबान टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी और 133 रन पर आल आउट हो गई। टीम की ओर से रोंपी ने 27 और राधे श्याम ने 25 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलिक क्रिकेट क्लब की टीम के हौसले पिछली बार की विजेता टीम को हराकर बुलंद थे। लेकिन बेहतरीन गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के दम पर टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। मेजबान टीम के गेंदबाजों ने सटीक लाइन लेंथ से बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका और पूरी टीम मात्र 69 रन बनाकर ही आल आउट हो गई। रोंपी ने तीन और अरविंद ने भी तीन बल्लेबाजों को आउट किया। रोंपी को मैन आफ द मैच दिया गया। दिन का तीसरा मैच साबी क्रिकेट क्लब और मिनर्वा क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। पहला मैच हार चुकी साबी क्रिकेट क्लब को हर हाल में मैच जीतना था। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मिनर्वा क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी ताबड़तोड बल्लेबाजी के चक्कर में आउट होते चले गए और पूरी टीम 18.2 ओवरों में 131 रन बना सकी।


टीम की ओर से संदीप ने 48 व हरप्रीत ने 13 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साबी क्रिकेट क्लब के बल्लेेबाजों ने संभलकर खेलना शुरू किया और धीरे-धीरे स्कोर आगे बढ़ाया। टीम के बल्लेबाज अखिल ने 59 और अमित ने 21 रन बनाकर जीत दिलाई। अखिल को मैन आफ द मैच दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed