{"_id":"671955f6f4b1b7f9fc04f399","slug":"food-safety-team-sampling-of-sweets-at-various-shops-kathua-news-c-201-1-knt1008-114284-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शहर और ग्रामीण इलाकों में मिठाईयों के 14 सैंपल भरे, जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शहर और ग्रामीण इलाकों में मिठाईयों के 14 सैंपल भरे, जांच के लिए भेजे
विज्ञापन
हीरानगर सब डिवीजन में खाद्य सामग्री के सैंपल भरती विभागीय टीम
- त्योहारी सीजन में कठुआ और हीरानगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम हुई सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने त्योहारी सीजन में दुकानों से खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग को लेकर कमर कस ली है। बुधवार को शहर समेत ग्रामीण इलाकों की दुकानों से मिठाईयों के 14 सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे गए।
कठुआ शहर के जराई, शहीदी चौक, जंगलोट मोड़, पल्ली मोड़ समेत दियालाचक और चड़वाल से भी मिठाईयों और दुग्ध पदार्थों के सैंपल भरे गए। विभागीय टीमों ने दीपावली और भैय्या दूज पर बड़े पैमाने पर होने वाली मिठाईयों की बिक्री से पहले सक्रियता बढ़ाई है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी राज कुमार ने जहां शहर और आसपास के इलाकों में दबिश दी, वहीं हीरानगर में विभाग के अधिकारी चिरंजीव कुमार ने सैंपल भरे।
पनीर, खोया, दूध के साथ साथ अलग अलग मिठाईयों के सैंपल भरकर जम्मू लैब में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। चिरंजीव कुमार ने बताया कि डीसी कठुआ के निर्देश पर रूटीन में सैंपलों की जांच करवाई जा रही है। शहर और आसपास के इलाकों में तैयार हो रही मिठाई को लेकर नियमित रूप से निगरानी रखी जा रही है। जहां बड़े पैमाने पर मिठाई बनाई जाती है, उन इकाईयों की भी रूटीन में जांच की जा रही है। लोगों की सेहत से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की दी हिदायत
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को दियालाचक और चड़वाल में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए। दुकानदारों को हिदायतें देने के साथ ही उन्हें नियमों से भी अवगत करवाया गया। विभाग के अधिकारियों ने उन्हें अपने दस्तावेज पूरे रखने, सफाई का ध्यान रखने, खराब मिठाई को समय पर नष्ट करने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि जिस जगह मिठाईयां तैयार की जा रही हैं, वहां न सिर्फ सफाई रखी जाए बल्कि जिन पदार्थों को मिलाकर मिठाई बनाई जा रही है उन्हें भी प्रदर्शित करते हुए पारदर्शिता लाई जाए। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई है।