फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Fog affected normal life, cold increased

कोहरे ने प्रभावित किया सामान्य जनजीवन, ठंड बढ़ी

विज्ञापन
Fog affected normal life, cold increased
घने कोहरे से ढके हाइवे पर लाइट जलाकर चलते वाहन। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। करीब एक सप्ताह तक राहत देने के बाद जिला में मौसम ने फिर रुख बदल लिया है। भीषण कोहरे के साथ शुरू हुई मंगलवार की सुबह के साथ तापमान में गिरावट के कारण दिन भर लोग ठिठुरते रहे। जिला के निचले इलाकों में जहां दिन भर कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा छाया रहा। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और लोगों ने दिन भर खिली धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन

सुबह कठुआ शहर के साथ हाईवे पर घने कोहरे की चादर के कारण करीब 10 बजे तक दृश्यता कम होने से सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया था। कोहरे की सफेद चादर के चलते दृश्यता 50 से 100 मीटर के बीच रही। इसके चलते वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर दस से 20 किलोमीटर की रफ्तार से चलना पड़ा। लेकिन इसके बाद कोहरा धीरे-धीरे छटनें लगा। तापमान में लगातार गिरावट से लोगों का जीना मुहाल हो गया और लोग दिनभर घरों में दुबकने को विवश हुए। वहीं कई स्थानों पर लोग भारी ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते देखे गए। कड़ाके की ठंड के कारण लोग दिन भर सूर्यदेव के दर्शन करने के लिए तरसते रहे। दिन में सर्द हवाओं के चलने से दोपहर बाद ठिठुरन बनी रही। बढ़ती ठंड व कोहरा उन लोगों के लिए खासा परेशानी वाला साबित हो रहा है, जिन्हें सुबह तैयार होकर रोजीरोटी के लिए बाहर निकलना पड़ता है। कड़ाके की सर्दी व कोहरे से दुकानों पर भी मंदी का असर देखा गया। कृषि विज्ञान केंद्र कठुआ की जिला कृषि मौसम विज्ञान इकाई के वैज्ञानिक डॉ. विशाल महाजन के अनुसार मंगलवार को मौसम में आए परिवर्तन के कारण न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया है। आने वाली 6 फरवरी तक जिला में इसी तरह मौसम के खराब रहने की संभावना है। उन्होंने किसानों को 2 फरवरी से पहले यूरिया और अन्य पौध संरक्षण रसायनों के छिड़काव सहित सभी कृषि कार्यों को पूरा करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि अभी दो दिन इसी तरह घना कोहरा बना रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed