फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   flyover news

Kathua News: फ्लाईओवर निर्माण बना परेशानी, एक कट देने से होगी आसानी

विज्ञापन
flyover news
कठुआ। शहर के हटली मोड़ पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होने के बाद चौराहे को बंद किया गया है। इसके चलते लोगों को अब हटली मोड़ से लखनपुर या लखनपुर से हटली मोड़ आने के लिए सीटीएम गेट नंबर 7 तक जाना पड़ रहा है। इससे लोगों को तीन से चार किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों की मांग है कि हटली पुलिस चौकी के पास या इससे पहले एक अस्थायी कट दिया जाए ताकि वाहन चालकों को अतिरिक्त सफर न करना पड़े। इसके अलावा, निर्माण कार्य के चलते नेशनल हाईवे का सारा ट्रैफिक सर्विस लेन के रास्ते गुजारा जा रहा है। इससे पहले दो दिन में ही सर्विस लेन की हालत खस्ता हो गई है। रविवार की हुई बारिश के बाद पूरी सर्विस लेन पानी में डूब गई। इसके चलते वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। निर्माण कंपनी के मुताबिक फ्लाईओवर निर्माण में छह से सात महीने का समय लगेगा। ऐसे में यह मुश्किलें लोगों को अगले लंबे समय तक पेश आएंगी।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले डाला तारकोल उखड़ा, गड्ढे दिखने शुरू
उक्त सर्विस लेन को एक सप्ताह पहले ही तारकोल डालकर दुरुस्त किया गया था लेकिन पहली ही बरसात से तारकोल उखड़ गया और सर्विस लेन पर गड्ढे दिखने शुरू हो गए हैं। वहीं, सर्विस लेन पर बने नाले की सफाई न होने से बरसात के समय जलभराव की समस्या अक्सर आती है। लोगों का कहना है कि पहले नाला साफ करवाया जाता तो यह समस्या पेश नहीं आती। अभी छह महीने काम चला तो सर्विस लेन का बदहाल होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ेगा असर, मग्गर खड्ड के रास्ते जाना दूसरा विकल्प
शहर से हटली मोड़ के रास्ते नेशनल हाईवे पर जाना अब चार किलोमीटर का सफर बढ़ा देगा। किसी भी सूरत में सीटीएम तक का चक्कर लगाए बिना नेशनल हाईवे पर प्रवेश नहीं हो पाएगा। ऐसे में शहरवासियों को या तो कालीबड़ी या फिर ड्रीमलैंड पार्क से सावन चक के रास्ते मग्गर खड्ड से होते हुए नेशनल हाईवे पर निकलना होगा। ऐसे में सावन चक से मग्गर खड्ड की सिंगल लेन रोड पर भी दबाव बढ़ेगा। वहीं, निर्माण पूरा होने के बाद यहां लगने वाले जाम से लोगों को परेशानी आएगी। पहले से ही संकरे इस चौक में वाॅल माउंटेड फ्लाईओवर का निर्माण होने से वह और संकरा हो जाएगा। इससे औद्योगिक क्षेत्र की ओर से आने वाले भारी वाहनों का निकल पाना बड़ी समस्या बनेगा।
पुलिस सुरक्षा में शुरू करवाया था निर्माण
बीते मंगलवार को शुरू किए गए फ्लाईओवर निर्माण का स्थानीय लोगों की ओर से विरोध किया गया था। इसके बाद निर्माण कंपनी और एनएचएआई अधिकारियों ने पुलिस सुरक्षा में फ्लाइओवर का निर्माण शुरू करवाया। स्थानीय लोगों ने हटली मोड़ को काफी व्यस्त रहने वाला स्थान बताते हुए निर्माण का विरोध किया था। लोगों का कहना था कि हाईवे के एक ओर शहर और दूसरी ओर औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां काफी भीड़ होती है। वहीं अगर वाल माउंटेड फ्लाईओवर का निर्माण किया जाता है तो इससे हाईवे के दोनों छोर पर स्थित दुकानों से अपनी रोजी रोटी कमाने वाले लोग भी प्रभावित होंगे। लिहाजा यहां पिलर माउंटेड फ्लाईओवर का निर्माण की किया जाना चाहिए। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक हटाया और कंपनी ने अपना काम जारी रखा।
एक अस्थायी कट से लोगों की समस्या कम होगी
-स्थानीय दुकानदार गणेश दत्त शर्मा का कहना है कि हटली मोड़ पर चौराहे को खोद दिया गया है। लखनपुर जाने के लिए पहले सीटीएम तक का सफर करना होगा। उसके बाद फिर वापस आने में समय और ईंधन की बर्बादी होगी। हाईवे ऑथारिटी को हटली पुलिस चौकी या इससे पहले लोगों के लिए एक कट खोलना चाहिए ताकि लोगों को अतिरिक्त सफर से बचाया जा सके।
सर्विस लेने के साथ बनाया गया नाला कई सालों से बंद
-हटली मोड़ के दुकानदार सतीश गुप्ता ने बताया कि सर्विस लेने के साथ बनाया गया नाला पिछले कई सालों से बंद पड़ा हुआ है। इसके कारण हर बारिश के दिनों में साथ लगने वाले मोहल्ले में पहले ही पानी भरता रहा है। अब सर्विस लेन को ही जब मुख्य हाईवे के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है तो वहां इस तरह का जल भराव होगा तो लोगों की मुश्किल बढ़ेगी। हाईवे अथॉरिटी को पहले इस समस्या का समाधान निकालना था। उसके बाद फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू करवाना चाहिए था।
एक सप्ताह पहले डाली तारकोल पर गड्ढे पड़ने शुरू
-स्थानीय निवासी करण कुमार ने कहा कि हाईवे पर फ्लाईओवर के निर्माण के लिए जिस सर्विस लेन को वैकल्पिक मार्ग के लिए इस्तेमाल किया जाना था। उस पर एक सप्ताह पहले ही तारकोल डाली गई थी और मात्र एक दिन की बरसात के बाद उस पर गड्ढे पड़ने शुरू हो गए हैं। ऐसी हालत में अगर निर्माण कार्य छह महीने में पूरा होगा तो स्थिति यह हो जाएगी कि लोगों को यहां खड्डों से होकर गुजरना पड़ेगा।

---------------------------------
लोगों की मांग के अनुरूप सर्वे करवाकर देखी जाएगी संभावना
राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर यशपाल सिंह जादौन ने कहा कि अगर लोग कट की मांग कर रहे हैं तो उसके अनुरूप सर्वे करवाकर संभावना देखी जाएगी। अगर कट के लिए कोई अनुकूल जगह मिली तो लोगों की मांग पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed