फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Floods wreak havoc in Kharot village, motorcycles and electric scooters also washed away

Kathua News: बाढ़ से खरोट गांव में तबाही, मोटरसाइकिल व इलेक्ट्रिक स्कूटर भी बहे

Mon, 18 Aug 2025 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 18 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Floods wreak havoc in Kharot village, motorcycles and electric scooters also washed away
जोड़ में तबाही के बाद कीचड़ से बाइक को निकालती सेना संवाद
कठुआ। बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से खरोट गांव में भारी नुकसान हुआ है। रविवार सुबह करीब चार बजे के बीच अचानक बाढ़ का पानी का पानी लोगों के घरों में घुस गया। जिससे आफर तफरी मंच गई। गनीमत रही कि इलाके में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घरों में रखा लाखों का सामान, खाद्य सामग्री, बिस्तर आदि पानी की चपेट में आने से खराब हो गए। वहीं कई जगह पर सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे यातायात, पानी और बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बाढ़ के बाद हुई तबाही का जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा जायजा लिया जा रहा है। मौके पर पहुंचें कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा कर नुकसान को जायजा लिया है।
विज्ञापन

बाढ़ से पीड़ित खरोट निवासी सरदार सिंह ने बताया कि रात के तीन और चार बजे के बीच का समय रहा होगा जब पानी उनके घर में घुस गया। क्योंकि मैं बाहर ही सो रहा था। जैसे ही पानी उनके घर में घुसा तो उसने घर के अंदर सो रहे परिवार वालों को जगाकर बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि देखते ही देखते बाढ़ के पानी के बीच घरों के अंदर रखे बेड उतराने लगे। लगभग चार से पांच फीट पानी भारी मलबे के साथ घर के अंदर इकट्ठा हो गया। इससे दरवाजे खुलना भी बंद हो गए। सुबह स्थानीय लोगों ने दरवाजों को तोड़कर बाढ़ के पानी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय नछत्तर सिंह ने बताया कि पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि रात को पता ही नहीं चल रहा था कि क्या किया जाए। देखते ही देखते दो फीट मलबा उनके घरों के दरवाजों के आगे इकट्ठा हो गया। हरि सिंह ने ने बताया कि घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक स्कूटर बह गई। काफी समय बाद एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिली। बाढ़ से न केवल सड़कों और गलियों को नुकसान पहुंचा है, बल्कि बिजली के पोल भी बढ़ में बह गए है। इससे बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है।

दो पोल्ट्री फॉर्म में घुसा पानी, पांच हजार से ज्यादा मुर्गे मरे

खरोट गांव में रविवार की सुबह आई अचानक बाढ़ का पानी दो पोल्ट्री फॉर्म के शेड में घुस गया। जिसके कारण फार्म के अंदर लगभग पांच हजार से अधिक मुर्गे मर गए। पोल्ट्री फार्म के मालिक राजेश सिंह ने बताया कि बाढ़ की चपेट में आने से लगभग 3500 मुर्गे मर चुके है। वहीं, गांव में एक अन्य पोल्ट्री फार्म भी बाढ़ ने तबाही मचाई है। फार्म के मालिक अशोक सिंह ने अनुसार, उसके दो हजार के करीब मुर्गों की मौत हुई है।


दो मोटरसाइकिल सहित 9 वाहनों को नुकसान

जब बाढ़ का पानी खरोट गांव में घुसा तो एक निजी स्कूल के बाहर खड़े नौ वाहन मलबे में धंस गए। जिसमें दो लोड कैरियर ऑटों, एक टेंपो ट्रैवलर, एक ट्रेक्टर, एक स्कूल बस और चार कारें भी शामिल है। बाढ़ की चपेट में मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक स्कूटी लगभग एक किलोमीटर दूर खस्ताहाल में झाड़ियों में फंसी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed