फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Flood water entered homes and shops, crops were also damaged

Kathua News: घरों व दुकानों में घुसा बाढ़ का पानी, फसलों को भी नुकसान

Mon, 18 Aug 2025 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 18 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Flood water entered homes and shops, crops were also damaged
वार्ड सात में भारी बाढ़ से दीवार तोड़ कर पानी के बहाव से बाहर लुढ़की कार
कठुआ। खरोट मोड़ स्थित नई बस्ती में दर्जनों घरों में बाढ़ ने तबाही मचाई है। घरों में रखी खाद्य सामग्री सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। अचानक आई बाढ़ ने खरोट को लगने वाले मार्ग को क्षतिग्रस्त कर दिया है, बल्कि खरोट मोड़ पर बनी दो दुकानों के बेसमेंट में पानी भरने से दुकानदारों को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


खरोट गांव के पूर्व सरपंच मोहन सिंह ने बताया कि दरअसल हाईवे विस्तारीकरण के निर्माण के चलते खरोट मोड़ स्थित निर्माण कंपनी ने पानी की निकासी को बंद कर दिया है। जिसके चलते नाले का पानी दुकानों के अंदर घुस गया। इससे बेसमेंट में रखी सारी सब्जी खराब हो गई।
विज्ञापन

दुकान के मालिक विकी सिंह और सुरिंद्र सिंह (शिन्दु) ने बताया कि पिछले चार दिनों में यह दूसरी बार हुआ है कि बाढ़ के पानी ने उनकी दुकान में जा घुसा और भारी नुकसान हुआ है। हालांकि उन्होंने इसकी शिकायत हाईवे अथारिटी के निर्माण में लगी कंपनी सहित जिला प्रशासन को शिकायत कर उचित निकासी की मांग की गई थी, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं खरोट मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास बहती रावी तवी की नहर में अचानक पानी आ जाने से सारा पानी खेतों में भर गया। जिससे खरोट मोड़ स्थित नई बस्ती के घरों में बाढ़ के हालात बन गए। लोगों को कहना है कि बाढ़ का पानी इतना तेज और बहावदार था कि जब रात को घरों में घुसा तो उनको ही नहीं चला कि आखिर इतना पानी कहां से आ गए। स्थानीय लोग पूरा दिन अपने परिजनों के साथ बाढ़ से घर के अंदर घुसा मलबा को निकालते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान


बाढ़ से किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। तेज बारिश के बाद आई बाढ़ से कई जगहों पर पानी किसानों के खेतों से बह गया। इससे धान, मक्का और खेतों में किसानों ने उगाई सब्जी की फसल को काफी नुकसान हुआ है। किसान प्रदीप सिंह, सोहन लाल, मक्खन सिंह ने बताया कि दरअसल नहर में अचानक आई बाढ़ से सारा पानी खेतों में घुस गया। जिससे धान की फसल बर्बाद हो चुकी है। खेतों में इतना मलबा इकट्ठा हो गया है कि धान के पौधे दिखाई ही नहीं दे रहे है। खेतों में या तो कूड़ा कचरा, प्लास्टिक या बाढ़ का सिर्फ मलबा ही दिखाई दे रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द नुकसान का मुआयना लगा कर किसानों की बर्बाद फसल की भरपाई की जाए।

वार्ड सात में भारी बाढ़ से दीवार तोड़ कर पानी के बहाव से बाहर लुढ़की कार

वार्ड सात में भारी बाढ़ से दीवार तोड़ कर पानी के बहाव से बाहर लुढ़की कार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed