फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Five new corona cases in the district, total 211 cases

जिले में कोरोना के पांच नए मामले, कुल मामले हुए 211

विज्ञापन
Five new corona cases in the district, total 211 cases
कठुआ। शुक्रवार को जिले में कोरोन के पांच नए मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव पाए गए तीन लोग जहां एक ही क्वारंटीन सेंटर से हैं तो दो अन्य अलग-अलग क्वारंटीन सेंटर से हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना के अबतक संक्रमित आए लोगों को आंकड़ा 211 पहुंच गया है। पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 11 लोगों की शुक्रवार को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें कोविड सेंटरों से छुट्टी दे दी गई है। अब 83 लोग आइसोलेशन में हैं। संक्रमितों की संख्या घटने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग राहत में है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग मामलों को लेकर पूरी तरह सतर्क है। प्रशासन के लिए राहत भरी खबर यह है कि शुक्रवार को स्वस्थ होने वालों का प्रतिशत 60.66 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सामने आई रिपोर्ट में कठुआ में एक निजी बैंक की ब्रांच में नियुक्त कर्मचारी की तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। 27 वर्षीय पंजाब के सुजानपुर निवासी यह व्यक्ति 13 जून को क्वारंटीन किया गया था और पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही कोविड अस्पताल में है। उधर, दिल्ली से जम्मू ट्रेन से लौटे और क्वारंटीन किए गए बीएसएफ जवान में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। दिल्ली से लौटे शहर के कृष्णा कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति को भी संक्रमित पाया गया है तो वहीं पूर्व में संक्रमित पाए गए बसोहली और हीरानगर निवासी दो लोगों की तीसरी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। उक्त सभी लोग कोविड अस्पताल में हैं।
विज्ञापन

दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, भेजे गए घर
बिलावर। नाज खेल मैदान के इंडोर स्टेडियम में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में शुक्रवार को दो लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ बिलावर डॉ. देवी राज ने बताया कि बिलावर में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में कुल नौ लोगों का इलाज चल रहा है। सभी की सैंपलिंग की गई है। शुक्रवार को दो लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन्हें घर भेज दिया गया है। जिसमें एक लाखड़ी तो दूसरा मुनि गांव का रहने वाला है। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद दो लोगों को उनके घरों की तरफ भेज दिया गया है। वहीं सात लोगों का इलाज कोविड केयर सेंटर में चल रहा है।
घर में क्वारंटीन उपाध्यक्ष की रिपोर्ट निगेटिव आई
बसोहली। बीते 18 जून को 85 वर्षीय कोविड संक्रमित महिला के संपर्क में आने वाले नगर कमेटी के उपाध्यक्ष अभिनव राजदान और उनके परिवार के सदस्यों की कोविड रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आने पर प्रशासन और समूचे परिवार ने राहत की सांस ली है।
कोविड संक्रमित महिला के संपर्क में आने वाले नगर कमेटी के उपाध्यक्ष अभिनव राजदान ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न उठाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराने के साथ ही वार्ड पांच के लोगों ने भी इस संदर्भ में प्रशासन की लापरवाही को लेकर शिकायती पत्र डीसी कठुआ, डिव काम और अन्य उच्चाधिकारियों को लिखित में भेजा था। इस संबंध में उपाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि वे बिना जरूरी काम के घरों से न निकलें और न ही किसी तरह की अफवाहें फैलाएं।
कोरोना पॉजिटिव के अस्पताल से भागने पर मचा हड़कंप
हीरानगर। कसबे में बने कोविड-19 अस्पताल से एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के फरार होने से हड़कंप मच गया। जब यह व्यक्ति गांव में पहुंचा तो गांव के लोगों ने उसे वापस अस्पताल लौटने को मजबूर कर दिया। जानकारी के अनुसार ढ़ल्ली गांव का एक व्यक्ति 9 जून को लच्छीपोरा श्रीनगर से एक ट् रक में बैठकर हीरानगर पहुंचा। जहां सैंपलिंग के बाद उसे हायर सेकेंडरी स्कूल क्वरेंटीन सेंटर में रखा गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे सामुदायिक भवन में बने कोविड-19 अस्पताल में भेज दिया गया।

वीरवार रात 10 बजे यह व्यक्ति यहां से फरार होकर गांव चला गया। जैसे ही गांव के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसे अस्पताल वापस जाने को कहा। इसे मनाने के लिए लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे यह व्यक्ति वापस लौट आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रह रहे लोगों की सुरक्षा का सही इंतजाम नहीं है। कभी भी यह लोग अपनी मर्जी से बाहर निकल कर घूमते देखे जा सकते हैं। इस संबंध में एसडीएम ने राकेश शर्मा ने कहा कि मुझे यह तो नहीं मालूम कि कोविड-19 अस्पताल से भागा व्यक्ति कब वापस लौटा। लेकिन एसएचओ को साफ तौर पर हिदायत दी गई है इस तरह के मामले पर गंभीरता से काम करें। अगर अधिक सुरक्षा बल की जरूरत पड़ती है तो हमें बताएं लेकिन इस तरह की घटना नहीं घटनी चाहिए। रही बात लोगों की जो कहते हैं कि यहां से लोग कभी भी बाहर निकल आते हैं, ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed