फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   First Zero FIR Lodged in Bilawar Police Station

Kathua News: बिलावर थाने में चोरी के आरोपी के खिलाफ पहली जीरो एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
First Zero FIR Lodged in Bilawar Police Station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। बिलावर पुलिस स्टेशन में पहली जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। 1 मार्च 2025 को गीता देवी निवासी वार्ड नंबर चार नजदीक सरकारी हाई स्कूल बिलावर ने एक शिकायत दर्ज कराई। इसमें उन्होंने पॉल जॉन निवासी छन्न खत्रियां तहसील तहसील हीरानगर के खिलाफ आरोप लगाया कि उन्होंने उनका एटीएम कार्ड चोरी किया और लगभग 65 हजार की राशि उनके खाते से दसूहा, जिला होशियारपुर, पंजाब में निकाल ली। बताया कि यह वारदात तब हुई जब वह अपने मायके गई थीं।
पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि मामला पुलिस स्टेशन दसूहा, पंजाब प्रदेश के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसलिए, बिलावर थाने में धारा 303(2) और 318(2) बीएनएसएस के तहत एक जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। इस एफआईआर को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस स्टेशन दसूआ, होशियारपुर को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, जीरो एफआईआर दर्ज करना एक महत्वपूर्ण प्रावधान है जो किसी भी घटना की रिपोर्ट किसी भी पुलिस स्टेशन पर करने की अनुमति देता है, भले ही वारदात कहीं भी हुई हो। इससे यह सुनिश्चित होता है कि शिकायत तुरंत दर्ज की जाए और उपयुक्त न्यायक्षेत्र को जांच के लिए भेजी जाए, जिससे विलंब से बचा जा सके और समय पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed